September 14, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा- UK के बीच कारोबार और औद्योगिक साझेदारी होगी मजबूत, गुरुग्राम कार्यक्रम में लिए गए ये बड़े फैसले

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज गुरुग्राम दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने सेक्टर-51 स्थित गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में आयोजित हुए ‘हरियाणा- यूके ट्रेड ब्रिज, अनलॉकिंग ग्लोबल ऑपर्च्युनिटीज- 2026’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस आयोजन में उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह सहित उद्योग जगत के कई प्रतिनिधि भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य हरियाणा और UK के बीच कारोबार तथा औद्योगिक साझीदारी को मजबूत करना रहा।

इस कार्यक्रम में हरियाणा और UK के बीच पहले से कारोबार कर रही कंपनियों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था। इसके अलावा हरियाणा की वे कंपनियां भी कार्यक्रम में शामिल रही जिनका UK में कारोबार हैं। इसके अलावा UK की उन कंपनियों के प्रतिनिधियों को भी बुलाया गया है, जिनकी हरियाणा में औद्योगिक या व्यावसायिक मौजूदगी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा ने ‘गो ग्लोबल’ का दूरदर्शी विजन अपनाया है और इंडिया-यूके CETA इस दिशा में एक मील का पत्थर है। इस ऐतिहासिक समझौते से टेक्सटाइल, फुटवियर, रत्न, आभूषण और इंजीनियरिंग जैसे प्रमुख सेक्टर को यूके के बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी।

आगामी 1 नवंबर को हरियाणा अपनी स्थापना के गौरवशाली 60 वर्ष पूरे करने जा रहा है और इस ऐतिहासिक पड़ाव पर 5 से 7 अप्रैल 2027 तक हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 का आयोजन किया जाएगा। वर्ष 2030-31 तक 5 लाख करोड़ रुपये का नया निवेश और 10 लाख से अधिक रोजगार सृजित करना लक्ष्य है। उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में लागू की गई 10 क्षेत्र विशिष्ट नीतियों के शुभारंभ के पहले दिन ही 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये के 110 MoU हुए।

मुख्यमंत्री ने विदेश सहयोग विभाग के माध्यम से हरियाणा में व्यापार के विस्तार में सहयोग का आश्वासन देते हुए सभी ग्रोथ पार्टनर्स को ‘अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 2026’ में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।

Related posts

Haryana के 18 जिलों में बारिश- आंधी का अलर्ट

Voice of Panipat

रेसलर निशा हत्याकांड के आरोपी कोच व साले का 3 दिन और बढ़ा रिमांड, नहीं मिल हथियार व बाईक

Voice of Panipat

गर्लफ्रेंड के साथ होटल के कमरे में मिला इंस्पेक्टर, पत्नी ने की जमकर पिटाई, पढिए पूरी खबर

Voice of Panipat

Leave a Comment