33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana News

गर्लफ्रेंड के साथ होटल के कमरे में मिला इंस्पेक्टर, पत्नी ने की जमकर पिटाई, पढिए पूरी खबर

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल के कमरे में रंगरेलियां मनाना एक दारोगा को महंगा पड़ गया। दारोगा की पत्नी ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया. फिर क्या था वहां पर अजीबोगरीब स्थिति बन गई। पति-पत्नी के बीच काफी देर तक लात-घूंसे चले। बाद में पत्नी ने अपने दारोगा पति की शिकायत वरीय अधिकारियों से कर दी जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने इस मामले की जांच रिपोर्ट मांगी है।

मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र का है. यहां तैनात इंस्पेक्टर अरुण कुमार किसी महिला के साथ इश्क लड़ा रहे थे. उसी समय फर्रुखाबाद से उनकी पत्नी ने आकर उनको रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके बाद पति-पत्नी में जमकर लात-घूंसे चले. पत्नी ने इसकी शिकायत अधिकारियों से कर दी। इस पर पुलिस कमिश्नर ने थाना इंचार्ज से तुरंत रिपोर्ट भी मांगी है।

बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर उस समय इलाके के होटल केडी पैलेस में रुके थे, जहां से उन्हें तुरंत सस्पेंड कर दिया गया. इस मामले में सबसे शर्मनाक बात ये है कि जिस समय इंस्पेक्टर साहब रंगेहाथ पकड़े गए, उसी समय उनके इलाके में पुलिस महिला शक्ति संगम कार्यक्रम कर रही थी।

इस मामले में होटल मैनेजर का कहना है कि इंस्पेक्टर अरुण कुमार होटल में आते थे और हाथ-मुंह धोकर चले जाते थे। वहीं थाने के अन्य पुलिस कर्मियों का कहना था कि अरुण कुमार के साथ दूसरी महिला के चक्कर में मारपीट हो चुकी है, जिसमें उनके हाथ पर प्लास्टर तक चढ़ गया था. फिलहाल कानपुर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा- पंजाब के सभी बार्डर सील, 12 जिलों में धारा 144 लागू

Voice of Panipat

HARYANA के मंत्री संदीप सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें

Voice of Panipat

पेट्रोल व डीजल की कीमत में आई कमी, पढिए रेट लिस्ट

Voice of Panipat