25.5 C
Panipat
September 13, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

हरियाणा के यमुनानगर में भारी बारिश का अलर्ट, देखें आज कहां- कहां होगी बारिश ?

हरियाणा में मानसून के दोबारा सक्रिय होने से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बीते शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली और मौसम सुहावना हुआ है।

वहीं आज रविवार को भी पंचकूला, अंबाला समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी। यमुनानगर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आज 13 सितंबर से 18 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

यमुनानगर में भारी बारिश का अलर्ट

आज के मौसम की बात करें तो रविवार को यमुनानगर में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यहां तेज बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

वहीं पंचकूला, अंबाला, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, भिवानी और चरखी दादरी में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को मौसम खराब होने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Related posts

हरियाणा में अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम, कहां- कहां होगी बारिश ?

Sahab Ram

हरियाणा में मानसूनी हवाओं ने पकड़ी रफ्तार, देखें आज कहां- कहां होगी बारिश ?

Sahab Ram

हरियाणा में फिर एक्टिव हुआ मानसून, इन दो जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Sahab Ram

Leave a Comment