25.5 C
Panipat
September 13, 2026
Voice Of Panipat
SPRITUAL

Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी में प्रमोशन और धन लाभ के बन रहे है योग

आज 13 सितंबर का दिन कई राशियों के लिए बेहद खास होने वाला है। सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग के शुभ प्रभाव से कन्या, मिथुन, वृषभ, धनु और मीन राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है। इन राशियों को धन लाभ, करियर में उन्नति और रुके हुए कामों में सफलता मिलेगी। 

यहां देखें सभी 12 राशियों का राशिफल:

मेष राशि: आज के दिन कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में जोखिम भरे काम से बचें और धैर्य से काम लें। कोई नया निवेश करने की योजना बना रहें हो तो जल्दबाजी न करें।

वृषभ राशि: आज के दिन व्यापार व करियर में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि के योग हैं। घर-परिवार के लोगों के साथ आनंददायक समय गुजरेगा।

मिथुन राशि: आज रविवार का दिन आपके लिए बेहद खास होने वाला है। आज किसी नए काम की शुरूआत कर सकते है, क्योकिं नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। संवाद क्षमता और बुद्धि का लाभ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। 

कर्क राशि: आय के नए स्रोत बनेंगे, हालांकि खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। धन लाभ मिलने के योग बन रहे है। पारिवारिक सुख मिलेगा। फालतू खर्च से बचें, वरना बजट बिगड़ सकता है।

सिंह राशि: आज के दिन कोई रूका हुआ काम पूरा होने के योग बन रहे है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वित्तीय पक्ष मजबूत होगा, अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पैसों के लेनदेन और उधार देने से बचें। 

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। नौकरी में पदोन्नति या जिम्मेदारी बढ़ सकती है। अधूरे काम पूरे होंगे। लेकिन आर्थिक लेन- देन में सावधान बरतनें की जरूरत है।

तुला राशि: कार्यक्षेत्र में ऊर्जा बनी रहेगी। सोच-समझकर खर्च करें और नए प्रोजेक्ट में जल्दबाजी न करें। निवेश करने में सावधान बरतें। कला, मीडिया, डिजाइनिंग से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते है।

वृश्चिक राशि: आज आपको करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है और धन लाभ होगा। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा और पुराने मतभेद खत्म होंगे।

धनु राशि: आज के दिन भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है और यात्राएं सुखद रहेंगी। सेहत अच्छी रहेगी।

मकर राशि: वर्कप्लेस पर आपकी प्रतिभा की तारीफ होगी। कारोबार में वृद्धि होगी, लेकिन अनचाहे खर्चों से सावधान रहें। धन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें।

कुंभ राशि: आज आपको करियर में नए अवसर मिलेंगे। ऑफिस की राजनीति से दूर रहें। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरूआत के लिए दिन शुभ है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन राशि: आज के दिन आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा। अचानक धन लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पुराने कर्ज से राहत मिलने की संभावना है।

Related posts

कांवड़ियों की सुरक्षा बनी प्राथमिकता- शांतिपूर्ण आयोजन के लिए बनाई रणनीति!

Voice of Panipat

Aaj Ka Rashifal 9 September 2026: मेष, कुंभ, सिंह राशि वालों की खुलेगी नौकरी, आज इन राशियों पर आएगा संकट, देखें आपका राशिफल

Sahab Ram

Aaj Ka Rashifal: आज मकर कुंभ राशि वालों पर आएगी बड़ी आफत, इन राशियों की खुलेगी किस्मत, देखें आज का राशिफल

Sahab Ram

Leave a Comment