34.2 C
Panipat
August 31, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsSPRITUAL

कांवड़ियों की सुरक्षा बनी प्राथमिकता- शांतिपूर्ण आयोजन के लिए बनाई रणनीति!


वॉयस ऑफ पानीपत (श्रद्धा गुप्ता ) – श्रावण कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार शाम कैंप कार्यालय में पानीपत एवं शामली प्रशासन की महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, यातायात संचालन, कावड़ शिविरों की व्यवस्था तथा दोनों राज्यों के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर बैठक की गई ।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रत्येक व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग होगी और जहां आवश्यकता होगी वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी । बैठक में शामली के जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय कावड़ यात्रा की सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने कहा कि दोनों जिलों के अधिकारी लगातार संपर्क में रहेंगे और किसी भी स्थिति में सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित यात्रा का वातावरण मिल सके।

बैठक में मौजुद अधिकारी

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे, एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप, नगराधीश टीनू पोसवाल, डीआईपीआरओ डॉ सुनील बसताडा, डीएसपी सुरेश सैनी सहित पानीपत एवं शामली प्रशासन के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कांवड़ यात्रा की प्रत्येक व्यवस्था को समय रहते अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पुलिस सिपाही लिखित परीक्षा का नया शेड्यूल जारी, इस दिन होगी परीक्षा, पढिए खबर.

Voice of Panipat

CWC बैठक के बाद राहुल गांधी का ऐलान, इन राज्यों में कांग्रेस कराएगी जातीय जनगणना

Voice of Panipat

इंग्लैंड पहली पारी में 218 रन पर ऑलआउट, रोहित की 18वीं फिफ्टी

Voice of Panipat