September 13, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दिल्ली जाने वाली इन ट्रेनों के संचालन में हुआ बदलाव

हरियाणा के रेलयात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दिल्ली मंडल में परिचालन संबंधी कारणों से रेलवे ने कुछ ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है। इससे हरियाणा के भिवानी से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार आज और कल यानी 12 से 13 सितंबर 2026 के बीच कुछ रेलसेवाओं के संचालन में आंशिक बदलाव किया गया है। इन ट्रेनों के संचालन में आज 12 सितंबर को बदलाव हुआ। वहीं अब कल 13 सितंबर को भी ये ट्रेनें इसी तरह संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 14737 भिवानी-तिलक ब्रिज रेलसेवा 13 सितंबर को भिवानी से चलकर शकूरबस्ती तक ही संचालित होगी। शकूरबस्ती से तिलक ब्रिज के बीच ये ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 14738 तिलक ब्रिज-भिवानी रेलसेवा 13 सितंबर को तिलक ब्रिज के बजाय शकूरबस्ती से संचालित होगी। इस ट्रेन का तिलक ब्रिज से शकूरबस्ती के बीच संचालन नहीं होगा।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के संचालन और मार्ग की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि स्टेशन या मार्ग में बदलाव के कारण उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।  

Related posts

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को क्यो किया गया गिरफ्तार, क्या है आबकारी नीति का पूरा मामला, पढ़िए

Voice of Panipat

जानिए कब है पौष अमावस्या, अमावस्या पर करें ये काम, मिलेगा पितृ दोष से छुटकारा

Voice of Panipat

Panipat निगम चुनाव कल, वकीलों को दिखाना होगा ID- Card, तभी कर सकेंगे मतदान 

Voice of Panipat