28.2 C
Panipat
September 12, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

Haryana: ओल्ड गुरुग्राम के दो मेट्रो स्टेशनों पर बनेंगे शॉपिंग मॉल, यात्रियों को मिलेगा ये बड़ा फायदा

हरियाणा के ओल्ड गुरुग्राम में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। यहां ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो(Old Gurugram Metro) रूट के दो स्टेशन परिसरों के अंदर जीएमआरएल (GMRL) शॉपिंग मॉल बनाएगा। इससे मेट्रो की कमाई तो बढ़ेगी ही साथ में यात्रियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। शॉपिंग मॉल बनने के बाद यात्रियों को किराये में भी छूट मिल सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के दो स्टेशनों के पास 4-4 एकड़ में शॉपिंग मॉल बनाने की योजना है। इसको लेकर गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) ने तैयारियां शुरू कर दी है। मेट्रो स्टेशनों के पास शॉपिंग मॉल बनाने के लिए GMRL ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) से जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

इन दो स्टेशनों पर बनेंगे मॉल

पहला शॉपिंग मॉल द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-101 में बनने वाले मेट्रो स्टेशन के पास बनाया जा सकता है। स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार के पास शॉपिंग मॉल का निर्माण प्रस्तावित है।

जबकि दूसरा शॉपिंग मॉल उद्योग विहार फेज-6 में प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन के पास बनाने की योजना है। इससे मेट्रो से आने-जाने वाले लोगों को खरीदारी के साथ पार्किंग की सुविधा भी मिल सकेगी।

इन मेट्रो स्टेशनों के आसपास फिलहाल कोई बड़ा मॉल मौजूद नहीं है। ऐसें में अगर मेट्रो स्टेशन के पास ये शॉपिंग मॉल बनते है तो इससे मेट्रो के यात्रियों को ही नहीं बल्कि सेक्टर-10, सेक्टर-10ए, सरस्वती एंक्लेव, कादीपुर, गाड़ौली और आसपास की कॉलोनियों और गांवों में रहने वाले लोगों को भी फायदा होगा।

Related posts

पानीपत में ऑटो में महिला की हुई डिलीवरी, सिविल अस्पताल में भर्ती करवाने को परिजन भटकते रहे

Voice of Panipat

HARYANA में यमुना ओवरफ्लो, सिरसा-फतेहबाद में घग्गर के बांध टूटे, धारा 144 लागू

Voice of Panipat

Haryana: गुरुग्राम में अब 4000 क्विंटल से अधिक चीनी नहीं रख सकेंगे कारोबारी, जानें क्या है नए नियम ?

Sahab Ram

Leave a Comment