29 C
Panipat
September 12, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में जल्द शुरू होगा ये नया फोरलेन हाइवे, गुरुग्राम- रेवाड़ी के बीच फर्राटेदार होगा सफर

Haryana News: गुरुग्राम- रेवाड़ी के बीच सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि इन दोनों जिलों के बीच वाया पटौदी होकर 43.8 किलोमीटर लंबा नया फोरलेन हाइवे तैयार किया जा रहा है। इस हाइवे के ज्यादातर हिस्से का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है और अब इस पर वाहनों की आवाजाही का ट्रायल शुरू कर दिया गया है।

फर्राटेदार होगा सफर

नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने बताया कि वाहनों का आवागमन शुरू करने का कदम इसलिए उठाया गया है ताकि जिन हिस्सों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, उन्हें बिना पूरे प्रोजेक्ट का इंतजार किए इस्तेमाल में लाया जा सके। इससे लोगों को राहत मिलेगी और वे नाममात्र समय में अपने सफर को पूरा कर सकेंगे। गुरुग्राम- पटौदी- रेवाड़ी हाइवे पर दोनों ओर सर्विस रोड भी तैयार की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस हाइवे पर तीन फ्लाईओवर खोले जा चुके हैं। पटली और जमालपुर समेत अन्य प्रमुख हिस्सों को भी चरणबद्ध तरीके से खोलने की तैयारी है। इस परियोजना में कुल 19 फ्लाईओवर, चार अंडरपास, पहाड़ी गांव के पास रेलवे ओवरब्रिज और द्वारका एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाला यूनिडायरेक्शनल फ्लाईओवर शामिल है।

पहाड़ी गांव के रेलवे ओवरब्रिज कार्य को दिसंबर, 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, द्वारका एक्सप्रेसवे वाले फ्लाईओवर में 400 kV ट्रांसमिशन लाइन की शिफ्टिंग के कारण देरी हुई है। लाइन को नवंबर तक शिफ्ट करने के बाद बाकी निर्माण कार्य को पूरा किया जाएगा।

2 हजार करोड़ रुपए की परियोजना

साल 2018 में शुरू हुई यह परियोजना टू-लेन के पुराने सड़क मार्ग को फोरलेन हाइवे में बदलने की योजना के रूप में शुरू हुई थी। शुरुआत में इस परियोजना पर करीब 900 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान जताया गया था लेकिन अतिरिक्त फ्लाईओवर और अन्य काम जुड़ने के बाद लागत बढ़कर करीब 2 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। NHAI के अधिकारियों के अनुसार, हाइवे पूरी तरह शुरू होने के बाद गुरुग्राम- रेवाड़ी के बीच चलने वाले करीब 70% ट्रैफिक के नए मार्ग पर आने की उम्मीद है। इससे दिल्ली- जयपुर हाईवे से ट्रैफिक दबाव कम होगा जिससे लोगों को सुहाने सफर का अनुभव मिलेगा।

Related posts

दुखद खबर:- शंभू बॉर्डर पर तैनात ESI कौशल कुमार का निध*न

Voice of Panipat

आज हरियाणा कैबिनेट की मीटिंग में होगें कई फैसले

Voice of Panipat

पानीपत में 2 लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Voice of Panipat

Leave a Comment