28.1 C
Panipat
September 12, 2026
Voice Of Panipat
Sports

खुशखबरी: विदेशी सरजमीं पर लोहारू के लाल ने किया कमाल, गोल्ड जीतकर बढ़ाया हिंदुस्तान का गौरव

Loharu's son shines on foreign soil; wins gold and brings glory to India

खेल मैदान से हरियाणा के लिए एक और गौरवमई खबर सामने आई है। खेल और खिलाड़ी की बदौलत देश-दुनिया में अपनी विशेष पहचान बना चुके हरियाणा के एक और खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल जीतकर विदेशी सरजमीं पर तिरंगे का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है।

लोहारू के लाल ने किया कमाल

भिवानी जिले की लोहारू विधानसभा क्षेत्र के गांव झंझड़ा श्योराण निवासी संदीप कड़वासरा ने किर्गिस्तान में आयोजित हुई 13वीं वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर विदेशी सरजमीं पर भारत का नाम रोशन कर दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर लोहारू ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा और हिंदुस्तान के खेलप्रेमियों के बीच खुशी का माहौल बना हुआ है। लोहारू विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक राजवीर फरटिया ने गोल्ड मेडल जीतने पर संदीप कड़वासरा को दिल की गहराइयों से धन्यवाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

वहीं, संदीप कड़वासरा ने भी लोहारू विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजवीर फरटिया का विशेष तौर पर धन्यवाद करते हुए कहा कि जब मेरे पास विदेश जाने के लिए पैसे नहीं थे और मेरा सपना टूट रहा था, तब आपने एक बड़े भाई की तरह मेरा हाथ थामा और विदेश जाने में मेरा आर्थिक सहयोग किया। आपने यह साबित कर दिया कि आप सिर्फ लोहारू के विधायक नहीं बल्कि हम जैसे गरीब खिलाड़ियों के बड़े भाई हो।यह मेरा नहीं बल्कि आपका मेडल है। यह जीत आपकी दी हुई हिम्मत की जीत है। आपने झंझडा जैसे छोटे से गांव के लड़के को दुनिया के नक्शे पर ला दिया। मैं वादा करता हूं कि आपका यह छोटा भाई आगे भी ऐसे ही देश- प्रदेश और हमारे लोहारू विधानसभा क्षेत्र का नाम रोशन करता रहेगा। आप अपना प्यार और आशीर्वाद हमेशा ऐसे ही बनाए रखना।

लोहारू विधायक ने दिया सभी को भरोसा

कांग्रेस विधायक राजवीर फरटिया ने कहा कि जब किर्गिस्तान में पूरी दुनिया के खिलाड़ियों के बीच भारत का तिरंगा सबसे ऊपर लहरा रहा था, तब केवल एक खिलाड़ी नहीं जीत रहा था, बल्कि लोहारू का एक बेटा, हरियाणा का एक नौजवान और भारत का एक सपूत इतिहास रच रहा था। ग्राम झंझड़ा श्योराण के मेरे छोटे भाई संदीप कुमार कड़वासरा ने 60 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। यह सफलता किसी एक दिन की नहीं, बल्कि वर्षों के संघर्ष, त्याग, मेहनत और जुनून का परिणाम है।

संदीप की यह जीत बताती है कि यदि प्रतिभा को सही समय पर सहयोग मिल जाए तो गांव की पगडंडियों से निकलकर युवा विश्व मंच पर भारत का परचम लहरा सकते हैं। तुम्हें जब भी किसी मार्गदर्शन, सहयोग या समर्थन की आवश्यकता होगी, तुम्हारा बड़ा भाई राजवीर फरटिया हमेशा तुम्हारे साथ खड़ा मिलेगा। मेरा प्रयास हमेशा रहेगा कि हमारे क्षेत्र का कोई भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी संसाधनों की कमी के कारण अपने सपनों से समझौता न करे।

Related posts

प्रो कबड्डी सीजन 8 के Final मुकाबले की तारीख की घोषणा

Voice of Panipat

भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश ने पोलैंड ओपन में जीता गोल्ड मेडल

Voice of Panipat

इन खिलाड़ियों को दिया जाएगा आराम, नए कप्तान की होगी घोषणा

Voice of Panipat

Leave a Comment