33.2 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
India News

दिल्ली में 13 सितंबर को सुबह 6 बजे से चलेंगी मेट्रो सेवाएं, DMRC ने बताई ये वजह

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR क्षेत्र में सफर करने वालों के लिए लाइफलाइन मानी जाने वाली दिल्ली मेट्रो से जुड़ी एक नई अपडेट सामने आई है। बता दें कि दिल्ली में 11-13 सितंबर तक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा जिसके चलते शहर में न केवल कई रूपों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा बल्कि कई रूटों पर वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। इन यातायात प्रतिबंधों के बीच यात्रियों और परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों को दिल्ली मेट्रो ने बड़ी राहत प्रदान की है।

फटाफट देखें नई टाइमिंग

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी दी है कि रविवार को दिल्ली मेट्रो की सभी तीनों लाइनों पिंक, मजेंटा और ग्रे लाइन पर सुबह 6 बजे से मेट्रो का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। सामान्य तौर पर इन लाइनों पर सुबह 7 बजे से मेट्रो संचालन होता है लेकिन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात प्रतिबंधों को देखते हुए सेवाएं एक घंटे पहले शुरू की जाएंगी।

DMRC ने बताया कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान यातायात प्रतिबंधों के बीच परीक्षा में बैठने वाले छात्रों और आम जनता की सुगम एवं समयबद्ध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए रविवार को सभी मार्गों पर मेट्रो सेवाएं सुबह 6 बजे शुरू होंगी। इससे न केवल परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को अपने परीक्षा सेंटर तक समय पर पहुंचने में मदद मिलेगी बल्कि यात्रियों के लिए भी अपने गंतव्य स्थान तक समय पर पहुंचने में मदद मिलेगी।

Related posts

रेवाड़ी से दिल्ली के बीच आज से 22 ट्रेनें रद्द, रोडवेज का भी बदला रूट

Voice of Panipat

PANIPAT में 2 महिलाएं संदिग्ध हालात में लापता, एक ने की कोर्ट मैरिज, दूसरी प्रेमी संग फरार

Voice of Panipat

कैशलेस मेडिकल योजना में हुई देरी, अब जनवरी 2024 से मिलेगा लाभ

Voice of Panipat

Leave a Comment