हरियाणा में मानसून की सुस्त रफ्तार और पश्चिमी हवाओ के असर से उमस भरी गर्मी और सूर्य की तपिश लोगों का हाल-बेहाल कर रही है। प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज हो रही है, जो सामान्य से करीब 3.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा बना हुआ है। दिन ही नहीं बल्कि रात भी गर्म बनी हुई है क्योंकि रात के औसत अधिकतम तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
इन जिलों में बारिश की संभावना
राजस्थान की सीमा से सटे पश्चिमी हरियाणा के जिलों भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और जींद की बात करें तो यहां पश्चिमी हवाओ का प्रभाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि इन जिलों में दिनभर तेज धूप, गर्मी और उमस का असर बरकरार रहेगा। इन जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। बारिश नहीं होने के चलते इन जिलों में किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है क्योंकि कई इलाकों में सुखे जैसी स्थिति पैदा हो चुकी है।
वहीं, हरियाणा के उत्तर व पूर्वी जिलों यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल में मानसूनी नम हवाएं प्रवेश करेगी। जिसके प्रभाव से इन इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट बौछारें देखने को मिल सकती है।

