34.7 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

खुशखबरी: हरियाणा के इस जिले में खुलेंगे 90 नए राशन डिपो, महिलाओं को मिलेगा 33% कोटा

90 new ration depots to open in this Haryana district

हरियाणा की साईबर सिटी गुरुग्राम से राशनकार्ड धारकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा यहां एक सर्वे कराया गया था जिसमें 90 नए राशन डिपो खोलने की जरूरत सामने आई है। महिलाओं के लिए खुशखबरी यह हैं कि इन नए खुलने वाले राशन डिपो में से हर तीसरा डिपो उनके लिए आरक्षित होगा।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने बताया कि शहरी क्षेत्र में 50 और ग्रामीण आंचल में 40 नए राशन डिपो खोले जाएंगे, जिससे राशनकार्ड धारकों को राशन मिलने में आसानी हो जायेगी। उन्हें राशन के लिए ज्यादा देर तक लंबी लाइन में खड़े होने से राहत मिलेगी। वर्तमान में एक डिपो पर 600 से 900 तक राशनकार्ड धारक हैं लेकिन नए राशन डिपो खुलने से यह संख्या घटकर 500 तक रह जाएगी।

इन महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग नियंत्रक केके गोयल ने बताया कि जिले में नए राशन डिपो खोलने को लेकर सर्वे कराया गया था। करीब 90 नए डिपो बढ़ाने की रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेज दिया गया है। अब मुख्यालय की ओर से डिपो आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित किए जायेंगे, जिसमें 33% महिलाओं को डिपो संचालन की जिम्मेदारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि नए राशन डिपो आवंटन में महिला स्वयं सहायता समूहों, विधवाओं और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। महिला आवेदक कक्षा 12वीं पास, बेसिक कम्प्यूटर नॉलेज और 21 से 45 के बीच उम्र होनी चाहिए। महिलाओं के लिए राशन डिपो आजिविका का साधन बनेगा जिससे वे आर्थिक रूप से समृद्ध होकर आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम करेगी।

Related posts

PANIPAT:- काम से खुशी-खुशी घर लौट रहा था युवक, सामने से आई तेज रफ्तार कार, उसके बाद…

Voice of Panipat

लिफ्ट देने के बहाने बिठाया गाडी में, पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर लूटी अस्मत.

Voice of Panipat

Panipat:- घर से मोबाइल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, 2मोबाइल बरामद

Voice of Panipat

Leave a Comment