September 3, 2026
Voice Of Panipat
ACCIDENT

हरियाणा में दो सगी बहनों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत, आरोपी फरार

Haryana News: कैथल के सीवन में स्कूटी सवार दो बहनों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में दोनों युवतियों की मौत हो गई। वहीं आरोपी ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

सड़क हादसे में दो सगी बहनों की मौत
मृतकों की पहचान गांव मांडी निवासी नवनीत और गुर्णदीप कौर के रूप में हुई है। नवनीत और गुर्णदीप सगी बहनें थी। परिजनों ने बताया कि नवनीत दसवीं कक्षा और उसकी बहन गुर्णदीप कौर नौवीं कक्षा की छात्रा थी।

ट्रक ने कुचला, आरोपी फरार
दोनों बहने सीवन के गर्ल स्कूल में पढ़ती थीं। बताया जा रहा है कि नवनीत और गुर्णदीप रोजाना की तरह गुरुवार सुबह  करीब 8 बजे स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रही थीं। जैसे ही वह दोनों सीवन में चीका कैथल मार्ग पर पहुंची, तो एक ट्रक ने उनकी स्कूटी पर टक्कर मारी और उन्हें कुचला हुआ आगे बढ़ गया। इस हादसे में दोनों बहनों की मौत हो गई। वहीं आरोपी ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है।

जांच में जुटी पुलिस
राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों बहनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। पुलिस का कहना है कि हादसे की सूचना मृतक युवतियों के परिजनों को दी गई। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। अब पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएँगे। फिलहाल आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

हरियाणा में  ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, हादसे में बेटा और गर्भवती बहू हुई घायल

Sahab Ram

बेटे के सफर की जानकारी लेने पहुंचे थे पिता, स्टेशन पर चली गई जा#न!

Voice of Panipat

पुलिस टीम की गाड़ी पेड़ से टकराने पर हुआ हादसा, 1 सिपाही की मौत व अन्य घायल

Voice of Panipat

Leave a Comment