24.3 C
Panipat
October 11, 2026
Voice Of Panipat
Haryana Crime

हरियाणा के हिसार में सेल्समैन की हत्या, 1 आरोपी गिरफ्तार, कुछ दिन पहले हुआ था विवाद

हरियाणा के हिसार से एक व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। यहां कैमरी रोड पुल के पास आपसी विवाद के चलते कुछ लोगो ने चाकू गोदकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

सेल्ममैन था मृतक
मृतक की पहचान मोहित नगर निवासी 32 वर्षीय पवन यादव के रूप में हुई। पवन रंग-पेंट कंपनी में सेल्समैन था। मूल रूप से गंगवा गांव का रहने वाला पवन पिछले कई सालों से यहां मोहित नगर में अपने परिवार के साथ रह रहा था। वह अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला था। उसकी पत्नी 5 महीने की गर्भवती है।

दोस्तों के साथ शराब के ठेके के पास बैठा था पवन
बताया जा रहा है कि वारदात वाले दिन पवन अपने दो दोस्तों के साथ शराब ठेके के पास बैठा था। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे। किसी बात को लेकर पवन के साथ उनकी बहस हो गई। जैसे तैसे मामला शांत करवाया।

आरोपियों ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार
इसके बाद पवन बाइक पर अपने घर को निकल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पवन बाइक से कुछ ही दूरी आगे गया था। तभी उन युवकों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पवन के सीने पर चाकू से कई वार किए और फरार हो गए।

4- 5 दिन पहले हुआ था विवाद
वहीं गंभीर रूप से घायल पवन को मौके पर मौजूद लोगों ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। मगर यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में सीआईए टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि मृतक पवन का 4-5 दिन पहले भी किसी से विवाद हुआ था।

पुलिस इस विवाद को हत्या की वजह से जोड़कर भी जांच कर रही है। वहीं इस मामले में मिल गेट सीआईए इंचार्ज जगदीश ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने महज कुछ घंटों बाद ही 1 आरोपी को पकड़ लिया था। आरोपी की पहचान सोनू पुत्र बलबीर के रूप में हुई है। फिलहाल  अन्य हमलावरों की पहचान और हत्या के कारण को लेकर जांच जारी है।

Related posts

परिवार को बंद कमरे में आग लगाने वाला आरोपी राहूल हुआ गिरफ्तार

Voice of Panipat

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को 14 दिन ओर रहना होगा जेल में

Voice of Panipat

PANIPAT:- कानों से बालियां स्नैचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी काबू, 6 वारदातों का खुलासा

Voice of Panipat