33.5 C
Panipat
October 6, 2026
Voice Of Panipat
BusinessLatest News

SBI की अमृत वृष्टि स्कीम, 444 दिनों की FD पर मिल रहा आकर्षक ब्याज

SBI 444 DAY FD SCHEME: FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है, लेकिन कम ब्याज दर के चक्कर में लोग फिक्स्ड डिपॉजिट से बचते हैं। इस समस्या का समाधान भी हो गया है। क्योंकि सार्वजनिक क्षेत्र में देश के सबसे बड़े बैंक SBI द्वारा 444 दिनों की FD पर आकर्षक ब्याज दर दी जा रही है। आईए समझते हैं इस FD का पूरा गणित और ब्याज की गणना।

SBI की 444 दिनों वाली यह स्पेशल FD स्कीम अमृत वृष्टि योजना के तहत दी जा रही है। इस योजना के तहत 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की FD करवाने पर अपने ग्राहकों को 3.05% से 7.05% तक वार्षिक ब्याज दर दे रहा है।

2 लाख रुपये की FD पर मिलेगा 16 हजार रुपये ब्याज
इस स्कीम के तहत यदि कोई सामान्य ग्राहक एसबीआई में 444 दिनों की इस एफडी स्कीम के तहत 2 लाख रुपये का निवेश करता है तो यह अवधि पूरी होने पर कुल 2,16,189 रुपये मिलेंगे। यानी मोटी भाषा में समझें तो इस राशि पर कुल 16,189 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे।

वहीं यदि कोई वरिष्ठ नागरिक यानी सीनियर सिटीजन 60 वर्ष से अधिक उम्र का व्यक्ति FD करवाता है तो उसको बैंक 17486 रुपये ब्याज के रूप में देगा। यानी FD का समय पूरा होने पर ग्राहक को 217486 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा यदि सुपर सीनियर यानी 80 साल के बाद की उम्र को कोई व्यक्ति इसी राशि की एफडी करवता है तो
उसको 17746 ब्याज के रूप में मिलेंगे।

FD है सुरक्षित निवेश
हालांकि आज के दौर में शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड्स का प्रचलन काफी बढ़ रहा है। इस निवेश में लाभ भी अधिक मिलता है, लेकिन यह लाभ जोखिम भरा रहता है। ऐसे में काफी लोग आज भी शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड्स की बजाय FD में निवेश को सुरक्षित मानते हैं। हालांकि लाभ कुछ कम रहता है, लेकिन अपने धन की सुरक्षा बनी रहती है।

Related posts

Haryana में CET परीक्षा को लेकर रोडवेज बसों का Time Table जारी , यहां जाने पूरी Detail

Voice of Panipat

प्रेमी के लिए अपने घर वालों से हुई बेदखल, अब प्रेमी भी हुआ लापता, प्रेमिका ने थाने में करवाया मामला दर्ज

Voice of Panipat

दिल्ली- अयोध्या फ्लाइट की चंडीगढ़ में इमरजेंसी लैडिंग,केवल 2 मिनट का बचा फ्यूल

Voice of Panipat

Leave a Comment