TRAIN TICKET BOOKING NEW RULE: भारतीय रेल में यात्रा के लिए टिकट लेना भी काफी मारामारी भरा काम रहता है। अब यात्रियों को इसमें राहत मिलने जा रही है। यह सुविधा इसीलिए है कि यात्रियों को टिकट काउंटर पर लगी लंबी लाइन से राहत मिल सके। इसके लिए नई सुविधा शुरू हो चुकी है।
यह सुविधा रेलवन ऐप से मिलेगी। यहां से शेयरेबल यूटीएस सीजन टिकट प्राप्त की जा सकती है। जो यात्री इस एप पर पंजीकृत है, वह अपने घर बैठे ही उसके साथ-साथ परिवार या अन्य यात्रियों का टिकट भी निकाल सकता है। इसको टिकट प्रणाली में बहुत बड़ा सुधार माना जा रहा है।
अपने अलावा 5 अन्य टिकट
एप पर पंजीकृत यात्री इस तकनीक से अपने अलावा 5 अन्य लोगों के टिकट भी बना सकता है। इसके लिए जरूरी है कि पंजीकृत यात्री की आयु 18 साल से कम नहीं हो।
साथ ही वह पांच वर्ष से कम उम्र के किसी यात्री का टिकट नहीं बना सकता। इतना नहीं जब यात्री अपने लिए सीजन टिकट बुक करेगा, उसको जियो-फेंसिंग सत्यापन करना होगा।
इसके साथ यह टिकट उसी दिन के लिए मान्य होगा। जबकि जिन अन्य यात्रियों का टिकट निकाला गया है वे अगले दिन से मान्य किया जाएगा।
क्यूआर कोड से जांच की सुविधा
इस तकनीक से निकलने वाले शेयरेबल सीजन टिकट पर फोटो और क्यूआर कोड होना जरूरी है। क्योंकि इसके आधार पर ही सत्यापन किया जाएगा। इससे ही कर्मचारी टिकट की वैधता को जांचेगा।
इसके लिए यात्री को जरूरी है कि वह टिकट की स्पष्ट प्रिंटेड कॉपी या पीडीएफ संस्करण अपने मोबाइल फोन में रख सकता है।

