वॉयस ऑप पानीपत ( मोनी कुमारी ) – रोहतक के लोकहित संस्था ने एक बड़ी माग रखी है। और संस्था का कहना है कि जो 2030 में गुजरात में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स का कुछ हिस्सा हरियाणा में भी करवाया जाये। आप को बता दे कि संस्था के अध्यक्ष चंचल नांदल नें बताया है कि कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों का प्रदर्शन हमेशा शानदार रहता है। चंचल नांदल नें कहा कि हरियाणा में कबड्डी, कुशती और तीरंदाजी जैसे खेल हरियाणा में जरुर करवाए जाने चाहिए। साथ ही इस मामले में खाप पचांयत, समाजिक सगंठनों से भी मांग की है और डीसी से लेकर राष्ट्रपति तक मांग की है।
1)—- खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना लक्षय—– चंचल नांदल ने कहा है कि हरियाणा में भी कॉमनवेल्थ गेम्स हो। और इसके हरियाणा के सरकार को भी आवाज उठानी चाहिए। बताया जाता है कि पिछली बार भी 38 प्रतिशत मेडल हरियाणा का बताया था। इस बार भी 6-7 हरियाणा को गोल्ड मेडल मिला। इससे हरियाणा के खिलाडियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
2)—- कें केंद्र सरकार अपने फैसले पर करें पुनविर्चार— चंचल नांदल का कहना है कि 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स होने है। केंद्र सरकार नें हरियाणा में कॉमनवेल्थ गेम्स करवाने का फैसला किया। और तभी बजट की भी घोषणा हुई । लेकिन अभी काम शुरू भी नही हुआ।
3)—- चंचल नांदल ने कहा कि लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा में कॉमनवेल्थ गेम्स कराने की जो बात उठाई है, वह सही है। उनका मानना है कि हरियाणा के खिलाड़ी एशियन और कॉमनवेल्थ जैसे बड़े खेलों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। अगर ऐसे बड़े खेल आयोजन हरियाणा में तो यहां के खिलाड़ियों को अपने ही राज्य में खेलने और आगे बढ़ने का बेहतर मौका मिलेगा।
4)—- पीएम गुजरात से, यह हो सकती है दिक्कत—- चंचल नांदल का कहना है कि हरियाणा में खेलों का आयोजन नहीं होने की वजह यह हो सकती है कि पीएम गुजरात से हैं। इस मुद्दे को लेकर अब डीसी से लेकर राष्ट्रपति तक ज्ञापन देने की तैयारी है। साथ ही जल्द ही सीएम से भी मिलकर हरियाणा में बड़े खेल आयोजन कराने की मांग रखी जाएगी।
TEAM VOICE OF PANIPAT

