29 C
Panipat
September 22, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

PANIPAT : असंध नहर पर पूजा करने गए 78 वर्षीय बुजुर्ग लापता !

वॉयस ऑफ पानीपत ( आयुषी त्यागी ) – पानीपत के सेक्टर-29 में एक 78 वर्षीय बुजुर्ग महावीर प्रसाद गोयल के लापता होने का मामला सामने आया है। वह गुरुवार सुबह घर से असंध नहर पर पूजा करने की बात कहकर गए थे । इसके बाद काफी समय तक जब वह घर वापस नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की जिसके बाद भी उनका पता नहीं लगाया जा सका । परिजनों को आशंका है कि वो नहर में डूबे होंगे ।

गुमशुदा बुजुर्ग की फोटो

जानकारी के अनुसार, महावीर प्रसाद गोयल सुबह करीब 5 बजे घर से निकले थे। करीब 5:30 बजे उन्होंने परिजनों को फोन कर बताया था कि वह पूजा-अर्चना के लिए असंध नहर पर पहुंच गए हैं ।काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन नहर के आसपास पहुंचकर उनकी तलाश करने लगे , लेकिन बुजुर्ग का कहीं पता नहीं चला। उनका फोन भी संपर्क से बाहर था ।

मामले को लेकर परिजनों ने थाना पुराना औद्योगिक पुलिस को लिखित शिकायत दी है और बुजुर्ग को जल्द तलाश करने की मांग की है। परिवार वालों ने बुजुर्ग के नहर में डूबने की आशंका जताई है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस और परिजन महावीर प्रसाद गोयल की तलाश में जुटे हैं और

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

गैर एचसीएस श्रेणी में अब कॉलेज प्रोफेसर भी बन सकेंगे आईएएस

Voice of Panipat

हरियाणा में इन कर्मचारियों को नहीं मिलेगा पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ, हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती

Sahab Ram

Panipat मे निर्मम ह*त्या, युवक का श*व छुपाने के लिए किया ऐसा कुछ

Voice of Panipat