28 C
Panipat
August 7, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana News

Panipat: हरियाणा के पानीपत में रिश्वतखोरी मामला, पटवारी और सहायक भेजे गए न्यायिक हिरासत में

Kulwant Singh, Voice of Panipat: हरियाणा के पानीपत जिले की मतलौडा तहसील में रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार पटवारी संदीप और उसके सहायक जयभगवान को अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। दोनों को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया था।

जमीन के सीमा निर्धारण के बदले मांगी थी रिश्वत

शिकायतकर्ता के अनुसार, जमीन के सीमा निर्धारण (डिमार्केशन) से संबंधित कार्य करने के बदले पटवारी और उसके सहायक ने 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और बुधवार को दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

आवाज के नमूनों की होगी जांच

एसीबी अब जांच के अगले चरण में दोनों आरोपियों के वॉयस सैंपल (आवाज के नमूने) लेगी। इनका मिलान शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराई गई ऑडियो रिकॉर्डिंग से कराया जाएगा, ताकि बातचीत की पुष्टि की जा सके और मामले में तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा सकें।

एसीबी प्रभारी ऋषिपाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है। अब तक एकत्र किए गए साक्ष्यों के साथ-साथ फोरेंसिक जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

NEET UG काउंसलिंग स्थागित, सुपीम कोर्ट में 8 जुलाई को होगी सुनवाई

Voice of Panipat

बंद मकान की पीछे की दीवार में छेद करके चोरों ने उडाए 1 लाख रुपये, पढिये पूरी खबर.

Voice of Panipat

बिना नाम रखे ऐसे बनाए whatsaap ग्रुप

Voice of Panipat

Leave a Comment