हरियाणा से प्रति वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए जाते है। फिलहाल ट्रेन व सड़क मार्ग से सफर करके ही जम्मू पहुंचते है और इसमें घंटों का समय लग जाता है, लेकिन अब यह घंटों का सफर अब मिनटों में आने वाला है। माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से जम्मू की सीधी फ्लाइट सुविधा शुरू होने वाली है।
जम्मू के लिए फ्लाइट शुरू करने के लिए एयरपोर्ट आथोरिटी द्वारा फाइल डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) को भेज दी है। जहां पर फ्लाइट की शुरुआत 27 अक्टूबर से किए जाने की मांग है, हालांकि उम्मीद है कि इस तिथि से फ्लाइट की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके अलावा जम्मू के साथ अहमदाबाद के लिए भी सीधी फ्लाइट की डिमांड की गई है।
ऐसे में दोनों ही फ्लाइट की मंजूरी जल्द ही मिलने की उम्मीद है। फ्लाइट कंपनी की तरफ से भी 27 अक्टूबर का शेड्यूल मांगा गया है। ऐसे में इस नवरात्रे से पहले लोगों को जम्मू के लिए सीधी फ्लाइट की सुविधा मिल जाएगी। जहां हिसार से जम्मू सीधे फ्लाइट में जा सकेंगे। इसके बाद जम्मू से माता वैष्णो देवी मंदिर तक यात्री एयरपोर्ट से ही हेलीकपाटर की सुविधा ले सकेंगे।
ऐसे में जहां पर पूरी प्रक्रिया करने में लगने वाले लगभग दो दिन का समय कुछ ही घंटों में समिट जाएगा। जहां पर छुट्टी के दिन कर्मचारी व व्यापारी माता वैष्णो देवी के दर्शन कर सकेंगे।
आशंका जताई जा रही है कि 27 अक्टूबर से ही जम्मू व अहमदाबाद एयरपोर्ट के लिए हिसार से उड़ान शुरू हो जाएगी। अभी यहां से दिल्ली, अयोध्या, चंडीगढ़ और जयपुर के लिए जहाज उड़ान भर रहे हैं।
कंपनी ने मांगा 27 अक्टूबर का शेड्यूल
हिसार एयरपोर्ट से उड़ान के लिए कंपनी द्वारा 27 अक्टूबर का शेड्यूल मांगा है। हिसार से अप्रूवल के बाद डीजीसीए के पास फाइल गई है। उनकी तरफ से अब समय और दिन तय किया जाएगा। उसके बाद सीधी उड़ान शुरू होगी। अक्टूबर से शुरू हो सकती उड़ान, डीजीसीए के पास मंजूरी के लिए हिसार से भेजी फाइल।

