28.5 C
Panipat
September 19, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana News

Haryana: हरियाणा में ACB टीम का एक्शन, पटवारी और हेल्पर रिश्वत लेते गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के पानीपत जिले की मतलौडा तहसील में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बुधवार को पटवारी संदीप और उसके निजी सहायक (हेल्पर) जयभगवान को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

मामला 160 वर्गगज के एक मकान की निशानदेही से जुड़ा था। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसकी 160 वर्गगज जमीन में से लगभग 110 वर्गगज पर दूसरे पक्ष का कब्जा था। अपनी जमीन की सीमा तय कराने के लिए वह निशानदेही करवाना चाहता था, लेकिन आरोपियों ने काम करने के बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी और रकम न मिलने तक मामला लंबित रखा।

पीड़ित ने इसकी शिकायत ACB से की। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर ACB ने ट्रैप लगाया। शिकायतकर्ता को पाउडर लगे नोट देकर तहसील भेजा गया। जैसे ही पटवारी और उसके सहायक ने रिश्वत की रकम ली, पहले से मौजूद ACB टीम ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया और मौके से पूरी रिश्वत की राशि बरामद कर ली।

Related posts

HARYANA में असिस्टेंट प्रोफेसर स्क्रीनिंग टेस्ट कैंसिल, जल्द जारी होगी New Date

Voice of Panipat

Panipat में 28 पंचों के लिए उपचुनाव 15 जून को, प्रशासन लगा तैयारी में

Voice of Panipat

GOLD ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहली बार 71 हजार रुपये के पार

Voice of Panipat