28.5 C
Panipat
September 19, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsLatest NewsPanipat

पानीपत: MBBS छात्र पर हमला, हॉस्टल सुरक्षा पर छात्रों का ने उठाए सवाल !

वॉयस ऑफ पानीपत ( आयुषी त्यागी )–
हरियाणा के पानीपत जिले से एनसी मेडिकल कॉलेज में एक छात्र पर हमला ,मारपीट वो जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है । इससे वह के छात्रों ने कॉलेज में उनकी सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।

दअरसल , 2 अगस्त को इसराना स्थित एनसी मेडिकल कॉलेज में रेवाड़ी के एक एमबीबीएस छात्र विवेक कुमार के साथ कॉलेज में घूमने आए कुछ पूर्व छात्रों ने हमला कर दिया । कॉलेज के वॉशरूम में शराब पीकर उन्होंने विवेक कुमार पर कांच की बोतल से हमला किया और जान से मारने की धमकी भी दी । शोर मचाने पर सभी हमलावर वहां से भागकर जाने लगे जिसमें उन्होंने विवेक के ही साथी छात्र अंकुर पर गाड़ी चढ़ाकर उसकी पसलिया तोड़ दी । विवेक के अनुसार एक साल पहले भी कुछ छात्रों ने इसी तरह उस पर हमला किया था , जिसपर तब समझौता हो गया था पर अब इसी तरह का ये दूसरा मामला है ।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कई आरोपी छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया । आरोपी छात्र लक्ष्य खोखर , नितिन खोखर ,अंकित नखिल ,जतिन बैरा , कपिल मदेरणा ,दीपक डबास के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है । फिलहाल छात्र विवेक कुमार ने कॉलेज में छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि हॉस्टल में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम हो तो ऐसी घटना न हो परंतु हॉस्टल में तो देर रात तक छात्रों की भीड़ लगी रहती है ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

CM बोले-मैं भी कुंवारा, शादी की उम्र निकली, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

हरियाणा के मुख्यमंत्री पढ़ाएंगे ब्यूरोक्रेट्स को  कर्मयोग का पाठ

Voice of Panipat

खिलाड़ियों को मिलेगी सुविधा, इस जगह बनेगी बेसमेंट पार्किंग व इंडोर स्टेडियम

Voice of Panipat