33.7 C
Panipat
September 19, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsHaryana PoliticsLatest NewsPolitics

हिसार BJP में बगावत , लेडी जिलाध्यक्ष की कार्यशैली पर उठाए सवाल , साइड लाइन किया जाने का आरोप

वॉयस ऑफ पानीपत ( श्रद्धा गुप्ता ) – हरियाणा के हिसार भाजपा जिला संगठन में बगावत देखने को मिली है ,जहां जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ की कार्यशैली से नाराज होकर जिले के 13 में से 11 मंडल अध्यक्षों ने एक साथ इस्तीफा सौंप दिया है । कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि संगठन में तानाशाही चल रही है और समर्पित कार्यकर्ताओं को पूरी तरह साइडलाइन किया जा रहा है ।

पुराने कार्यकर्ताओं की लगातार अनदेखी की जा रही है जिससे उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है । वहीं मंडल अध्यक्षों ने शीर्ष नेतृत्व (प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनियां, संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा और मंत्री कृष्ण बेदी) से मिलकर जिलाध्यक्ष की शिकायत की थी , शिकायत का समाधान करने के बजाय पार्टी ने बिना किसी कारण या कारण बताओ , नोटिस जारी किए 3 मंडल अध्यक्षों (उकलाना, अग्रोहा और स्याहड़वा) को पद से हटा दिया और नई नियुक्तियां कर दी जिसे बाकी बचे अध्यक्षों ने तानाशाही माना और एकजुट होकर 11 अध्यक्षों ने इस्तीफे दे दिए । इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वे भाजपा की मूल विचारधारा ‘नेशन फर्स्ट’ के साथ हमेशा जुड़े रहेंगे , यह कदम किसी व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं बल्कि आत्मसम्मान की रक्षा के लिए उठाया गया है , और वे आगे भी एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए काम करते रहेंगे ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

4 दोस्त आपस में बैठकर पी रहे थे शराब, हुआ झगड़ा, ले लिया बदला, पानीपत का मामला

Voice of Panipat

PANIPAT:- नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

PM मोदी के कथित AI वीडियो केस में पुलिस सख्त, सोशल मीडिया अकाउंट्स रडार पर

Voice of Panipat