27.6 C
Panipat
September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsIndia NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

इसराना में संदिग्ध हालात में पकड़े गए 4 युवक, पुलिस पूछताछ में जुटी..

वॉयस ऑफ पानीपत (आयुषी त्यागी) – पानीपत के इसराना क्षेत्र के बलाना गांव में ग्रामीणों ने संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक सवार चार युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवकों के पास मौजूद प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें कटे हुए कॉपर के तार और आरी का एक ब्लेड मिला, जिसके बाद ग्रामीणों को उन पर चोरी का शक हुआ। सूचना मिलते ही इसराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चारों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे गांव निवासी शंभू अपने दो साथियों के साथ खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव स्थित एक फैक्ट्री के पास अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया, जिससे मोटरसाइकिल फिसल गई और उस पर सवार चारों युवक सड़क पर गिर पड़े। ग्रामीण उन्हें उठाने के लिए पहुंचे तो उनके पास रखे प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी ली। कट्टे से कटे हुए कॉपर के तार और आरी का ब्लेड मिलने पर ग्रामीणों को शक हुआ कि युवक चोरी कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने चारों को वहीं रोक लिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के अनुसार चारों युवकों की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष के बीच है। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे चोरी के बाद हरिद्वार कांवड़ लेने जाने वाले थे और पहचान छिपाने के लिए दो-दो जोड़ी कपड़े पहन रखे थे, जिनमें ऊपर पुराने और नीचे नए कपड़े थे।

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि तीन युवकों ने पहले फैक्ट्री में चोरी की थी, जबकि चौथे साथी को बाद में बाइक लेकर मौके पर बुलाया गया था। हालांकि, इसराना थाना प्रभारी हरिराम ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक चोरी करते हुए नहीं पकड़े गए, बल्कि बाइक फिसलने के कारण गिरे थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और चारों युवकों से लगातार पूछताछ जारी है।


TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA में फिर घटे PETROL-DIESEL के दाम, पढिए क्या है आज की कीमत

Voice of Panipat

दिग्गज नेता जितिन प्रसाद बीजेपी में शामिल

Voice of Panipat

सब्जी मंडी में लहसुन बेचते नजर आए Sunil Grover, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat