33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

HARYANA में फिर घटे PETROL-DIESEL के दाम, पढिए क्या है आज की कीमत

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- प्रदेश के आमजन के लिए अच्छी खबर है। पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें तेल कंपनियों ने जारी कर दी है। आज पेट्रोल की कीमत में 3 पैसे की कटौती हुई है जिसके बाद कीमत 95.27 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 2 पैसे की कटौती के साथ डीजल 86.51 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। प्रदेश के जींद जिलें में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सबसे ज्यादा कटौती हुई है। यहां पेट्रोल की कीमत में 49 पैसे और डीजल की कीमत में 47 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है।

अगर बात राजधानी चंडीगढ़ की करें तो यहां भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5 नवंबर के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है। चंडीगढ़ में फिलहाल पेट्रोल की कीमत 94.23 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल 80.90 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम क्या है इस आधार पर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। पेट्रोल की कीमत को कई कारक निर्धारित करते हैं- जैसे रुपये से अमेरिकी डॉलर विनिमय दर, कच्चे तेल की लागत, वैश्विक संकेत, ईंधन की मांग आदि। जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो भारत में ईंधन की कीमत बढ़ जाती है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

School Affiliation : हरियाणा के सरकारी स्कूलों को बड़ी राहत, एफीलिएशन की अंतिम तारीख बढ़ी

Sahab Ram

Panipat मे हुए 2 बड़े सड़क हादसे, धुंध के कारण गिरी नहर मे कार और…

Voice of Panipat

संसद सत्र के पहले दिन ही हो सकता है कृषि कानून रद्द !

Voice of Panipat