27.6 C
Panipat
September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

PANIPAT : PIET के वाइस चेयरमैन से 7 करोड़ की रंगदारी की मांग, हैरी बॉक्सर के नाम पर मिली धमकी..!

वॉयस ऑफ पानीपत (ब्यूरो) – हरियाणा में पानीपत स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (PIET) के वाइस चेयरमैन राकेश तायल को व्हाट्सएप कॉल और वॉयस नोट भेजकर 7 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। शिकायत के अनुसार, रंगदारी की मांग कुख्यात अपराधी हैरी बॉक्सर के नाम पर की गई। कॉल करने वाले ने दावा किया कि वह राकेश तायल और उनके पूरे परिवार के बारे में पूरी जानकारी रखता है। इतना ही नहीं, उसने समालखा में संचालित उनके तीन स्कूलों और एक कॉलेज का भी जिक्र किया, जिससे परिवार में दहशत का माहौल बन गया।

धमकी देने वाला हैरी बॉक्सर

आरोप है कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे कॉलेज परिसर में मौजूद राकेश तायल के मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताते हुए बिना किसी हिचकिचाहट के 7 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और पूरी रकम देने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया। इसके बाद उसने एक वॉयस नोट भी भेजा, जिसमें कहा कि यदि उसकी पहचान पर किसी को शक हो तो यूट्यूब पर उसका नाम सर्च कर उसकी आवाज की पुष्टि कर सकते हैं। आरोपी ने यह भी धमकी दी कि अगले दिन वह इसी नंबर पर दोबारा कॉल करेगा। साथ ही चेतावनी दी कि नंबर ब्लॉक करने या पुलिस के पास जाने की कोशिश की गई तो राकेश तायल और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

धमकी मिलने के तुरंत बाद राकेश तायल ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर समालखा थाना पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस विदेशी नंबर, व्हाट्सएप कॉल और वॉयस नोट की तकनीकी जांच में जुटी है ताकि आरोपी की पहचान और उसके नेटवर्क तक पहुंचा जा सके। वहीं, सुरक्षा एजेंसियां भी मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में BJP प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट की सूची, देखिए लिस्ट

Voice of Panipat

हरियाणा में AAP और कांग्रेस मिलकर लड़ेगी चुनाव

Voice of Panipat

अमरनाथ यात्रा शुरू, पहले दिन 9 हजार श्रद्धालु करेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

Voice of Panipat