27.1 C
Panipat
September 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCitiesHaryanaHaryana NewsINFORMATIVEPanipatPANIPAT NEWS

हरियाणा, पंजाब और हिमाचल के CM की संपत्ति का खुलासा, जानिए किसके पास कितनी दौलत…..

वॉयस ऑप पानीपत ( हिमांशी चावला ) – ADR की नई रिपोर्ट में हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की घोषित संपत्ति के आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 1.97 करोड़ रुपये की घोषित संपत्ति के साथ तीनों राज्यों में सबसे पीछे हैं। वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 5.80 करोड़ रुपये और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 8.25 करोड़ रुपये की घोषित संपत्ति बताई है। यानी घोषित संपत्ति के मामले में सुक्खू सबसे आगे हैं, जबकि नायब सिंह सैनी दूसरे और भगवंत मान तीसरे स्थान पर हैं।एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच की इस रिपोर्ट में देश के 31 मुख्यमंत्रियों का विश्लेषण किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार 1,413 करोड़ रुपये की घोषित संपत्ति के साथ देश के सबसे अधिक संपत्ति वाले नेता हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 55 लाख रुपये की घोषित संपत्ति बताई है, जो सबसे कम है।

कम संपत्ति के बावजूद आय में सबसे आगे भगवंत मान

रिपोर्ट के मुताबिक, घोषित संपत्ति के मामले में भले ही भगवंत मान हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से पीछे हों, लेकिन सालाना आय के मामले में वे दोनों से आगे हैं। उन्होंने अपनी वार्षिक आय 18.34 लाख रुपये घोषित की है और पेशे के तौर पर केवल राजनीति का उल्लेख किया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खुद को पेंशनभोगी और ठेकेदार बताते हुए 17.22 लाख रुपये की वार्षिक आय घोषित की है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधायक, मुख्यमंत्री और क्रशर व्यवसाय से 13.45 लाख रुपये की सालाना आय बताई है।

सबसे ज्यादा कर्ज नायब सिंह सैनी पर

तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों में सबसे ज्यादा कर्ज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर है। उन्होंने अपने ऊपर 74.82 लाख रुपये का कर्ज घोषित किया है। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर 30.35 लाख रुपये और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर 22.42 लाख रुपये का कर्ज है।

आपराधिक मामलों में किसका रिकॉर्ड कैसा?

ADR की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। वे देश के उन 17 मुख्यमंत्रियों में शामिल हैं, जिनका आपराधिक रिकॉर्ड पूरी तरह साफ है। दूसरी ओर, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ चार आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें एक गंभीर आईपीसी धाराओं से जुड़ा है। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज है, जो सरकारी कार्य में बाधा डालने और दंगे से संबंधित धाराओं से जुड़ा बताया गया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT: फोन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपी काबू, छीना गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की BIKE बरामद

Voice of Panipat

HARYANA:- प्रेम विवाह करने वाली युवती का अपहरण, अस्पताल से उठा ले ग परिजन, पढ़िए पूरा मामला

Voice of Panipat

काफी दिनों से मकान था बंद , पड़ोसियों को मौके पर बुलानी पड़ी डायल 112 , पानीपत का मामला

Voice of Panipat