36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsLatest News

यमुनानगर हादसा: अस्पताल के गेट से निकली कार की टक्कर से युवा शिक्षक शुभम की मौ#त..!

वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल) – रादौर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवा शिक्षक शुभम की मौत हो गई। शुभम गांव गढ़ी सिकंदरा का रहने वाला था।शुभम की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

शुभम की तस्वीर

क्या है पूरा मामला:-
जानकारी के अनुसार शुभम स्कूल से लौटकर निजी काम से रादौर जा रहा था। हादसा दोपहर करीब 1:30 बजे अटावा सिविल अस्पताल के गेट के पास हुआ। इसी दौरान अटावा सिविल अस्पताल के गेट से तेज गति से निकली एक सिल्वर रंग की हिमाचल नंबर वैगनआर कार ने बिना हॉर्न बजाए लापरवाही से मोड़ काटा और उसकी सुपर स्प्लेंडर बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में शुभम को सिर, छाती और गर्दन के साथ-साथ चेहरे, दाहिने हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं।मौके पर शुभम के चचेरे भाई अनिल कुमार पहुंचे। उन्होंने दोनों वाहनों का नंबर नोट किया। कार चालक ने अपना नाम भुवन बताया और कहा कि वह गांव गढ़ी पजाल का रहने वाला है।जिसके बाद वहाँ मौजूद लोगो ने तुरंत उसकी जान बचाने के लिए दौड़ लगाई और उसे अस्पताल पहुंचाया , उसे पहले यमुनानगर सिविल अस्पताल ले जाया गया, फिर पीजीआई सेक्टर-32 रेफर किया गया।परिजन उसे गाबा अस्पताल भी ले गए लेकिन बेहतर से बेहतर इलाज के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ जिस दौरान उसकी मौत हो गई।

परिवार के लिए ये दूसरा बड़ा सदमा है। साल 2010 में शुभम के पिता सुखविंद्र सिंह की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। BSc पास करने के बाद शुभम ने सिर्फ 10 दिन पहले ही गांव चमरोड़ी के गीता सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक की नौकरी ज्वाइन की थी।मृतक के चचेरे भाई अनिल कुमार ने बताया कि कार चालक ने बिना हॉर्न बजाए लापरवाही से गाड़ी निकाली।


फ़िलहाल रादौर थाना पुलिस ने अनिल कुमार के बयान पर आरोपी भुवन के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और मौत का कारण बनने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। और पुलिस सीसीटीवी और प्रत्यक्षदर्शियो के जरिये मामले की बारिकि से जांच कर रही है ताकी परिवार को न्याय दिलाया जा सके।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- शादी के बाद खुश थे पति पत्नी, ऐसा क्या हुआ की छोड़कर चली गई पत्नी, पति ने गम मे…

Voice of Panipat

Post Office की इन योजनाओं में निवेश से पाएं आयकर का लाभ,

Voice of Panipat

HARYANA को मिले 500 नए Doctor, स्वास्थ्य विभाग में डाक्टरों की कमी होगी दूर

Voice of Panipat