36.2 C
Panipat
September 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsINFORMATIVEPanipat

EPFO अपडेट 2025: PF पर 8.25% ब्याज, इन तरिको से पता कर सकते हैं बैलेंस..

वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल)- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए PF खाताधारकों को बड़ी राहत दी है। साथ ही निकासी और बैलेंस चेक करने के नियमों में भी बदलाव किए गए हैं।
EPFO ने FY 2025-26 के लिए PF पर 8.25% ब्याज देने का प्रोसेस शुरू कर दिया है। कई सब्सक्राइबर्स के मोबाइल पर ब्याज क्रेडिट होने का SMS भी आ चुका है। EPFO का कहना है कि अगर अभी SMS नहीं आया है तो चिंता न करें, सभी खातों में चरणबद्ध तरीके से ब्याज डाला जा रहा है।

SMS का इंतेज़ार करने के बजाए खाताधारक 4 आसान तरीकों से चेक कर सकते हैं कि उनका ब्याज जमा हुआ या नहीं:-

  1. मिस्ड कॉल: रजिस्टर्ड मोबाइल से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करें। 2 रिंग के बाद कॉल कट जाएगी और SMS से बैलेंस मिल जाएगा।
  2. एसएमएस: EPFOHO UAN 7738299899 पर भेजें। यहां UAN की जगह अपना 12 अंकों का UAN डालें।
  3. UMANG ऐप: UMANG ऐप में लॉगिन करें, EPFO सेक्शन में जाकर View Passbook पर क्लिक करें।
  4. EPFO वेबसाइट: epfindia.gov.in पर जाएं ,For Employees par क्लिक करके Member Passbook पर जाएं और वहां से UAN और पासवर्ड से लॉगिन करें ।आपका UAN एक्टिव होना चाहिए और मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी है।

PF से सिर्फ 75% रकम ही निकाल पाएंगे:-
EPFO ने आंशिक निकासी के नियम बदल दिए हैं। नए नियम के तहत अब कोई भी सदस्य अपने PF अकाउंट का 100% पैसा नहीं निकाल सकता। नए नियम के अनुसार खाते में कुल “एलिजिबल मेंबर बैलेंस” का कम से कम 25% छोड़ना अनिवार्य है। यानी आप अधिकतम 75% रकम ही निकाल सकेंगे।जैसे अगर आपके PF में 1 लाख रुपये हैं, तो 25 हजार रुपये खाते में छोड़ने होंगे। आप केवल 75 हजार रुपये निकाल सकते हैं।

    जल्द UPI और ATM से होगी PF निकासी:-
    EPFO 3.0 पहल के तहत संगठन UPI और ATM के जरिए PF फंड निकालने की सुविधा लाने जा रहा है। इसके बाद 7.8 करोड़ सब्सक्राइबर्स को बिना किसी कागजी कार्रवाई के तुरंत पैसा मिल सकेगा। इस सिस्टम में ऑटो-क्लेम सेटलमेंट और डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर जैसी सुविधाएं भी शामिल होंगी। EPFO का दावा है कि इससे PF से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं और आसान हो जाएंगी। क्लेम करने के लिए बैंक खाता, आधार और UAN का लिंक होना जरूरी है ।

    TEAM VOICE OF PANIPAT

    Related posts

    HARYANA की छोरी पर देश की नजर, आज फिर मैदान में उतरेंगी मनु भाकर

    Voice of Panipat

    PM Kisan योजना की 24वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, इन किसानों के खाते में आएंगे 2,000 रुपये

    Sahab Ram

    दिल्ली- अयोध्या फ्लाइट की चंडीगढ़ में इमरजेंसी लैडिंग,केवल 2 मिनट का बचा फ्यूल

    Voice of Panipat