37.6 C
Panipat
May 3, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest NewsPANIPAT NEWSWEATHER

HARYANA में आज बिगड़ेगा मौसम , इन जिलों में होंगी तेज बारिश

वॉयस ऑफ पानीपत (रिद्धी)-आपको बता दे की मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को हरियाणा के लिए 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया। इनमें नूंह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, यमुनानगर, अंबाला, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, करनाल और कुरुक्षेत्र शामिल हैं….हालांकि इन जिलों में से 7 में आज बारिश हुई है। जींद और पलवल में सुबह, जबकि फरीदाबाद और सोनीपत में दोपहर को तेज बारिश हुई। वहीं, पानीपत, महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी में बूंदाबांदी जारी रही।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया है कि मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा फिरोजपुर, करनाल, मेरठ, वाराणसी, दीघा से होती हुई उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है और हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ रही है। इससे मानसून की सक्रियता में थोड़ी कमी आने से हरियाणा में 26 जुलाई तक बारिश में कमी आने के आसार हैं।

डॉ. खीचड़ के मुताबिक, 27 जुलाई से हरियाणा में फिर से मानसून एक्टिव होने की संभावना है, और 28 जुलाई से राज्य में बारिश की गतिविधियों में फिर से बढ़ोतरी होने के आसार हैं..बारिश के बीच हिसार में 24 घंटे के भीतर नहर में 3 लाशें मिली हैं। यह लाशें हांसी और आदमपुर की नहरों से मिली हैं। कैथल में भी नहर से एक लाश मिली है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

नेशनल हाईवे पर बढ रहे हादसों पर रोक लगाने को लेकर हुई रोड सेफ्टी की बैठक, दिए ये निर्देश

Voice of Panipat

10 दिसंबर को आंदोलन नें जान गंवाने वाले किसानों व हेलीकॉप्टर क्रैश में शहीद जवानों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

Voice of Panipat

इन 18 गांव के लोगों को यहां पर नहीं देना होगा टोल टैक्स, पढिए पूरी खबर

Voice of Panipat