February 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana CrimeIndia CrimesIndia NewsLatest NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

HARYANA में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कर्मचारियो में मची अफरा-तफरी

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- करनाल के सेक्टर-3 स्थित एक केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई.. आग इतनी भयानक थी कि फैक्टरी से लगातार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई.. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं.. आग के कारण आसपास के इलाके में धुआं फैल गया.. आसपास के इलाकों को खाली करवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके.. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सुबह करीब 11:15 बजे आग लगी, जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई..

आग लगने के कुछ ही देर बाद फैक्ट्री में रखे केमिकल के ड्रम फटने लगे, जिससे तेज धमाकों की आवाज दूर तक सुनाई दी.. धमाकों के कारण आसपास के मकानों और दुकानों में भी कंपन महसूस हुआ.. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगते ही फैक्ट्री से धुआं निकलने लगा और कुछ ही मिनटों में लपटें आसमान छूने लगीं.. मजदूर और कर्मचारी जान बचाने के लिए भागते नजर आए..आग इतनी तेज थी कि किसी को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला.. फैक्ट्री में केमिकल और पेंट से भरे ड्रम रखे होने की वजह से आग तेजी से फैल रही है.. दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ज्वलनशील पदार्थों की अधिकता के कारण आग बुझाने में काफी परेशानी हो रही है.. दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आग बुझाने में अभी और समय लग सकता है.. फिलहाल आसपास के इलाके को खाली करवाया जा रहा है, ताकि आग के फैलाव से किसी को नुकसान न हो..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत में पकड़ा झोलाछाप डॉक्टर, बिना डिग्री के घर में चला रहा था अस्पताल

Voice of Panipat

HARYANA के CM नायब सैनी ने ACB की घटाई शक्तियां, अब सीधे लोकायुक्त को नहीं भेजेगी रिपोर्ट

Voice of Panipat

पानीपत में बहु के घर लाखों की चोरी, सास-ससुर पर लगाए आरोप

Voice of Panipat