32.4 C
Panipat
September 15, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA में पड़ रही कड़ाके की ठंड, इन जिलों में छाया घना कोहरा, 11 ट्रेनें हुई कैंसिल

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा में मौसम को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है.. पहाड़ों में चल रही हवाओं ने हरियाणा को ठंड से कंपकपा दिया है.. रविवार को अधिकतर जिलों में दिन का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा.. प्रदेश के हिसार के बालसमंद और नारनौल में रात सबसे ठंडी रही.. बालसमंद का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस और नारनौल में रात का तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.. वहीं, बालसमंद, जींद और भिवानी में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया.. वहीं घने कोहरे के कारण अंबाला अमृतसर और दिल्ली की ओर जाने वाली 25 ट्रेनें प्रभावित हुई है.. 14 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से करीब 9 घंटे देरी से चल रही हैं, जबकि 11 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। फिलहाल प्रदेश का मौसम शुष्क है और 5 से 10 किमी/घंटे की रफ्तार से शीतलहर चल रही है..

*14 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट*

मौसम विभाग ने नए साल पर 14 जिलों में शीतलहर और ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.. 31 दिसंबर और 1 जनवरी तक हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पलवल, जींद, भिवानी, चरखी-दादरी में शीतलहर चलने की संभावना है.. शीतलहर से कड़ाके की ठंड और कोहरे से घना कोहरा के आसार हैं.. मौसम विभाग ने 3 जनवरी तक हरियाणा में शीतलहर चलने की संभावना जताई है.. इसके चलते न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आ सकती है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

भारत के खिलाफ इस इंग्लैंड के खिलाड़ी को बनाया उप-कप्तान.

Voice of Panipat

Haryana: हरियाणा में  मार्केटिंग इंफोर्समेंट ऑफिसर को किया गया सस्पेंड, जानें पूरा मामला

Sahab Ram

हरियाणा के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस जिले में खुलेंगे 160 नए राशन डिपो

Sahab Ram