30.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana CrimeIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

HARYANA:- घरेलू कलह से परेशान होकर पति ने किया ये काम, मौके पर पहुंची पुलिस 

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):-हरियाणा में एक व्यक्ति ने घरेलू कलह से परेशान होकर धारदार हथियार से अपने ही बेटे और अपनी पत्नी का गला रेत दिया.. इसके बाद व्यक्ति ने खुद का गला काट कर आत्महत्या का प्रयास किया.. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची.. और तीनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.. बाद में तीनों के हालात गंभीर देखते हुए रोहतक के PGI मे रेफर करवाया गया..

मिली जानकारी के अनुसार मामला गांव श्यामनगर का है.. युवक डिप्रेशन में था.. उसने घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी सरोज का गला काटा.. उसके बाद अपने 16 साल बेटे लक्ष्य का गला रेता और फिर अपना भी गला काटकर खुद सुसाइड करने की कोशिश की.. मामले की सूचना युवक के भाई इंद्रजीत ने पुलिस को दी.. कि उसके भाई ने अपनी पत्नी- बेटे का गला रेत दिया और इसके साथ ही अपना गला काट लिया है.. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए कोसली के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया.. जहां पर उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने PGI रोहतक रेफर कर दिया.. पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है..  

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत जिला पुलिस ने माटी कलश व तिरंगा यात्रा निकाली

Voice of Panipat

Haryana: हरियाणा बागवानी विभाग के संयुक्त निदेशक समेत कई अधिकारियों पर FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

Sahab Ram

PANIPAT में प्रवासी महिलाओं के साथ गैंगरेप, हथियारों के बल पर परिवार को बंधक बनाया

Voice of Panipat