September 23, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

टमाटर ने बिगाड़ा सब्जियों का स्वाद, हुआ इतना महंगा

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):-हर सब्जी में स्वाद और जान डालने वाला टमाटर इन दिनों अपने तीखे तेवर दिखा रहा है.. टमाटर के इस तीखे तेवर ने जनता की थाली का स्वाद उड़ा दिया है..लोग टमाटर को खरीदने को लेकर दस बार सोच रहे हैं कि क्या यह वही 30 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर है.. मंडी में टमाटर के साथ मिर्च भी तीखी हो गई है, उसने भी अपना तीखापन बढ़ा दिया है.. टमाटर खरीदने आए ग्राहको ने बताया कि इन दिनों महंगाई ने घर का बजट बिगाड़ दिया है.. टमाटर इतना महंगा हो गया है कि गरीब व्यक्ति का टमाटर खरीदना मुश्किल हो गया है.. ऐसे में आम व्यक्ति क्या कमाएगा और  क्या खाएगा..

मीडिया में छपी खबरों के अनुसार टमाटर पीछे से ही महंगा आ रहा है.. 30 रुपये में बिकने वाला टमाटर 120 रुपये हो गया है.. क्योंकि इन दिनों सब्जी बाहर के राज्यों से आ रही है.. जिसके चलते हमें टमाटर महंगा मिल रहा है.. 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- बिजली बिल डिफाल्टरों को राहत, वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लागू

Voice of Panipat

3 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए संयुक्त निदेशक गिरफ्तार, बिल पास करने के एवज मांगे थे 5 लाख

Sahab Ram

पानीपत :- मंदिर गई युवति संदिग्ध हालात में लापता, मदिंर के दोनों बाबा भी हुए गायब

Voice of Panipat