September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

PANIPAT:- शॉर्टकट तरीके से कमाना चाहते थे पैसे, चूरा ली बाइक, पुलिस ने धर दबोचा

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम ने जीटी रोड स्थित सेक्टर 29 कट पर एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान आशु निवासी हरि सिंहपुरा करनाल के रूप में हुई। एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम को वीरवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक एचएफ डिलक्स बाइक पर सवार होकर जीटी रोड स्थित सेक्टर 29 कट पर घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान आशु पुत्र चंद्र निवासी हरि सिंहपुरा करनाल के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक 11 सितम्बर बुधवार को होटल मिड व्हाइट की पार्किंग से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना शहर में राजसिंह पुत्र सुबेसिंह निवासी मोर माजरा करनाल की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने शार्टकट तरीके से पैसे कमाने की चाहत में उक्त बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी वीरवार को चोरीशुदा बाइक को बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में घूम रहा था।
सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि बाइक चोरी की अन्य वारदातों बारे गहनता से पूछताछ करने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी आशु को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हिसार बस अड्डे की खस्ताहाल सड़कें लेगी नया रूप, सवा करोड़ रुपए की बजट राशि को मिली मंजूरी

Sahab Ram

नीरज बवाना गैंग के 3 बदमाश लगे पुलिस के हाथ, बुल्ट प्रूफ कार व अवैध हथियार समेत किये काबू

Voice of Panipat

जल्दी निपटा ले Bank से जुड़े सारे काम, नवंबर में 13 दिन बंद रहेंगे Bank

Voice of Panipat