August 2, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA:- Group-C की सरकारी भर्ती निकली, आवेदन के लिए इतने बजे तक का समय

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर..हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से विभागों के लिए 356 पोस्ट के लिए आवेदन मांगे गए है.. सबसे ज्यादा पोस्ट GROUP- 7 में निकाली गई है.. यहां 133 पोस्ट के लिए HSSC की और से आवेदन मांगे गए है.. इसमें एग्रीकल्चर इंस्पेक्टर, फॉरेस्ट रेंजर, मार्केटिंग ऑफिसर के पद शामिल हैं.. ग्रुप-3 में विभिन्न विभागों में 93 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं.. ग्रुप-4 में 10 पदों पर, ग्रुप-5 में 19, हरियाणा पावर जेनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 27 पदों पर भर्ती की जाएगी.. इसके अलावा ग्रुप-9 में 25 पोस्ट पर आवेदन मांगे गए हैं.. ग्रुप-49 ए और 54 में 40 पोस्ट भरी जाएंगी..

*सभी पोस्ट के लिए CET जरूरी*

HSSC की ओर से निकली गई पोस्ट के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) जरूरी किया गया है.. अभ्यर्थी इन पोस्ट के लिए आयोग की वेबसाइट https://adv092024.hryssc.com पर 5 अगस्त से 15 अगस्त तक रात 12 बजे आवेदन कर सकते हैं.. इसके बाद, वेबसाइट लिंक बंद कर दिया जाएगा.. सबसे अहम बात यह है कि जो पहले इन भर्तियों के लिए आवेदन कर चुके हैं उन्हें अपने सीईटी रजिस्ट्रेशन के आधार पर इन पदों के लिए नए सिरे से आवेदन करना होगा..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में होने जा रहा है मुख्यमंत्री कप 2024, इस प्रतियोगिता में स्कूल व कॉलेज के खिलाड़ी ले सकते है भाग

Voice of Panipat

ब्लैक फंगस में लगने वाले इंजेक्शन सरकार हटाए इंपोर्ट ड्यूटी और टैक्स – हाई कोर्ट

Voice of Panipat

Haryana में HPSC ने ट्रेजरी ऑफिसर समेत 7 परीक्षा टाली

Voice of Panipat