April 30, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

हरियाणा में फिर से घुसा तेंदुआ, दहशत में लोग

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा में तेंदुए की दस्तक बढ़ती जा रही है.. मामला है अंबाला के गांव ठरवा का जहां रविवार करीब शाम 5 बजे 4 साल के बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया… बता दे तेंदुए ने बच्चे की गर्दन पकड़कर करीब 500 गज झाड़ियों तक ले गया.. वहीं ग्रामीणों ने बताया की बच्चा मां के साथ सड़क पर आगे चल रहा था.. बच्चे की मां दूसरे बच्चे को गोद में उठाकर चल रही थी.. तभी अचानक झाड़ियों में से तेंदुआ निकल कर आया और बच्चे को गर्दन से पकड़कर झाड़ियों की ओर भागने लगा,..लेकिन बच्चे की मां ने हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए का पीछा किया और तेंदुए से भिड़ गई..महिला के प्रयास से तेंदुआ बच्चे को छोड़कर झाड़ियों में घुस गया..

तेंदुए के हमले के बाद महिला के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण बच्चे को गंभीर अवस्था में डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे.. लेकिन बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया.. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

चोरी की बाइक बेचने जा रहे थे आरोपी, CIA-1 ने किया काबू

Voice of Panipat

इस महीने सरकार देगी PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 16वीं किस्त, इन किसानों को मिलेगा लाभ

Voice of Panipat

Haryana सरकार यूट्यूब चैनलों पर लगाएगी पाबंदियां, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat