32.6 C
Panipat
August 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsPanipat

जिला प्रशासन ने किया रूट डायवर्ट, कल इन रास्तो से करे सफर

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- जानकारी के लिए बता दें कि पानीपत में रविवार को किसान महापंचायत और हरियाणा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने रूट डायवर्जन किया है। किसान महापंचायत का आयोजन GT रोड स्थित नई अनाज मंडी में किया जाएगा। जबकि SI की लिखित परीक्षा के लिए जिलेभर में 30 सेंटर बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों को सेंटर तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसलिए पुलिस ने किसानों के साथ मीटिंग करके महापंचायत में पहुंचने के लिए रूट तय किए हैं। पुलिस के साथ किसानों के वॉलिंटियर्स भी ट्रैफिक व्यवस्था को संभालेंगे।

SP शशांक कुमार सावन ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पानीपत में 26 सितंबर यानी रविवार को GT रोड स्थित नई अनाज मंडी में किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। महापंचायत में सभी जगह से किसानों के पहुंचाने का अनुमान है। इसी दिन हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा भी आयोजित होगी। इस परीक्षा में कई जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

परीक्षा की सुबह की पाली के समय ही अधिकतर किसान महापंचायत में पहुंचेंगे। महापंचायत और परीक्षा को देखते हुए रूट डायवर्ट किया गया है। ताकि शहर के यातायात को सामान्य बनाने के साथ अभ्यर्थियों का समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित किया जा सके। इसके लिए किसान मोर्चा से मीटिंग की गई है। जिसके बाद रूट तय किए गए हैं। यातायात व्यवस्था में पुलिस के साथ किसान वॉलिंटियर्स भी सहयोग करेंगे। इन वॉलिंटियर्स की सूची प्राप्त हो चुकी है।

असंध और जींद की तरफ से आने वाले किसान असंध नाका से नहर बाईपास, NFL नाका से होते हुए वाया सिवाह बाइपास से नई अनांज मंडी पहुंचेंगे। वहीं गोहाना और रोहतक की तरफ से आने वाले किसान डाहर बाइपास सिवाह से होते हुए महापंचायत स्थल पर पहुंचेंगे। करनाल और कुरूक्षेत्र की तरफ से आने वाले किसान GT रोड टोल प्लाजा से फ्लाईओवर पुल का प्रयोग करते हुए BBMB कट से होते हुए पहुंचेंगे। सनोली और UP की तरफ से आने वाले किसान छाजपुर चोटाला रोड से होते हुए नई अनांज मंडी पहुंचेंगे। साथ ही सोनीपत और दिल्ली की और से आने वाले किसान GT रोड से सीधा किसान महापंचायत स्थल पर पहुंचेंगे।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

झज्जर में गैस सिलेंडरों पर पड़ी रेड! घरेलू गैस का गलत इस्तेमाल पड़ा भारी!

Voice of Panipat

पानीपत के इस अस्पताल के डाक्टर सहित पांच मिले कोरोना पॉजिटिव, इन नेताओ का भी लिया गया सैपंल

Voice of Panipat

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए 1100 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, आज है आवेदन की आखिरी तारीख

Voice of Panipat