September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

केजरीवाल की गिरफ्तारी को प्रियका ने असंवैधानिक बताया

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- दिल्ली के मुख्यंत्री आम आदमी पार्टी के सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सियासी घमासान मच गया है.. हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में AAP के कार्यकर्ता और कांग्रेस नेता इसका विरोध कर रहे हैं.. हिमाचल के शिमला पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर केजरीवाल की गिरफ्तारी को गलत बताया.. उन्होंने X पूर्व ट्विटर पर लिखा कि चुनाव के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस तरह टारगेट करना एकदम गलत और असंवैधानिक है.. राजनीति का स्तर इस तरह से गिराना न प्रधानमंत्री जी को शोभा देता है, न उनकी सरकार को..

*पंजाब के सीएम दिल्ली रवाना*

वहीं पंजाब में मोहाली के गुरुद्वारा अंब साहिब के पास आज विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.. इसमें पार्टी के नेता व समर्थक शामिल होंगे। सीएम भगवंत दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं.. वह अरविंद केजरीवाल के परिवार से मिलेंगे.. उन्होंने कहा पूरी पार्टी केजरीवाल के साथ चट्टान के साथ खड़ी है..

*चड़ीगढ़ में भाजपा कार्यालय पर प्रदेशन*

चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया जाएगा.. पार्टी के सीनियर नेता प्रेम गर्ग ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है.. उनका कहना है कि भाजपा ने चुनाव से पहले उन्हें गिरफ्तार कर चुनाव प्रचार से रोकने की कोशिश की है.. लेकिन पार्टी का हर कार्यकर्ता उनके साथ है

*हरियाणा सीएम आवास का घेराव करेंगे कार्यकर्ता*

हरियाणा में आप कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नायब सिह सैनी के आवास का घेराव करेंगे.. हरियाणा AAP के प्रधान सुशील गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की अवैध गिरफ्तारी के विरोध में कुरुक्षेत्र के सेक्टर 3 में मुख्यमंत्री नायब सैनी के आवास का घेराव किया जाएगा.. हरियाणा के सभी साथी कुरुक्षेत्र पहुंचें..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Breaking:- पानीपत सहित पूरे हरियाणा में 55 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले, चेंक करे लिस्ट

Voice of Panipat

सुबह खाली पेट पिएं करी पत्ते का पानी, बदले में आपको मिलेंगे ये बड़े फायदे

Voice of Panipat

शहीद तेजपाल को तिरंगे में देख बिलख पड़े परिजन, 6 साल के बेटे और पिता ने दी श्रद्धांजलि

Voice of Panipat