September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipat

गैंगस्टर काला जठेड़ी-लेडी डॉन की शादी, बार कोर्ड से मेहमानों की एंट्री

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा के गैंगस्टर काला जेठड़ी और लेडी डॉन आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे.. दोनों की शादी दिल्ली के द्वारका इलाके के एक बैंक्वेट हॉल में होगी.. ये शादी समारोह स्थल तिहाड़ जेल से करीब 12 किलोमीटर दूर है.. अनुराधा चौधरी शादी के लिए दिल्ली पहुंच गई है.. साथ ही पुलिस की गाड़ी में काला जठेड़ी भी विवाह स्थल पर पहुंच चुका है.. 6 घंटे की कस्टड़ी पैरोल मिलने के बाद दूल्हा बने जा रहा काला जेठड़ी इसी जेल से पुलिसकर्मियों के साथ सुबह 10 बजे रवाना होकर शाम ठीक 4 बजे शादी की तमाम रस्मों को पूरा करने के बाद वापस जेल पहुंच जाएगा.. काला जठेड़ी और अनुराधा चौधरी के दुश्मनों की फेहरिस्त को देखते हुए पुलिस की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता की गई है.. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच की टीमों के अलावा 150 से ज्यादा पुलिसकर्मी मॉडर्न हथियारों से लैस होकर दोनों के बीच रहेंगे.. इसके अलावा करीब एक हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है..

*आज शादी कल गृह प्रवेश*

गैंगस्टर काला जेठड़ी और लेड़ी डॉन अनुराधा की 12 मार्च को शादी और इसके अगले दिन 13 मार्च को हरियाणा के सोनीपत स्थित जठेड़ी गांव में गृह प्रवेश का कार्यक्रम है.. जठेड़ी के वकील के मुताबिक 12 को 6 घंटे और 13 मार्च को 3 घंटे की पैरोल दी गई है.. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच, स्वेट, द्वारका पुलिस स्टेशन के स्पेशलिस्ट पुलिसवालों की एक खास टीम बनाई गई है.. इस टीम में शामिल वो लोग हैं जो लेटेस्ट ऑटोमैटिक वेपन से लैस, किसी भी हमले से निपटने में माहिर हैं.. इनमें से ज्यादातर पुलिसवाले वर्दी में नहीं, बल्कि बाकायदा सूट-बूट में होंगे..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

डी० ए० वी० पुलिस पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने मनाया हर्षोल्लास से ग्रेजुएशन डे

Voice of Panipat

जारी हुआ एनटीए का परीक्षा कार्यक्रम, JEE मेन 24 जनवरी से, ये हैं NEET/CUET की तारीखें

Voice of Panipat

भाखड़ा जल विवाद पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई

Voice of Panipat