September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए सीएम, शाम 5 बजे लेंगे शपथ

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए सीएम होंगे.. आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया.. नायब सिंह सैनी सरकार बनाने का दावा करने राजभवन पहुंचे हैं.. शाम 5 बजे वो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.. सैनी मनोहर लाल के करीबी हैं। 27 अक्टूबर 2023 को ही उन्हें हरियाणा भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था.. इससे पहले मनोहर लाल ने BJP और जननायक जनता पार्टी (JJP) का गठबंधन टूटने के बाद मंगलवार सुबह 11.50 बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था.. इसके बाद विधायक दल की बैठक बुलाई गई.. JJP ने भी दिल्ली में अपने विधायकों की बैठक बुलाई है.. यह बैठक पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के आवास पर चल रही है..  हालांकि पार्टी के 10 में से 5 विधायक इस बैठक में नहीं पहुंचे,, बताया जा रहा है कि ये सभी BJP के संपर्क में हैं.

लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा का CM बदल दिया गया है.. BJP विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद नायब सैनी अब प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे.. वह बिना विधायक 6 महीने मुख्यमंत्री रहेंगे.. नायब सैनी, मनोहर लाल के खास माने जाते हैं.. पिछले साल ही उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी.. नायब सैनी ओबीसी समाज से आते हैं.. वह कुरुक्षेत्र सीट से सांसद हैं..

*कौन है नायब सिंह सैनी जानिए*

नायब सिंह सैनी का जन्म 25 जनवरी 1970 को अंबाला के एक छोटे से गांव मिजापुर माजरा में हुआ था.. सैनी को संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है.. 1996 में उन्हें हरियाणा बीजेपी के संगठन में जिम्मेदारी दी गई थी.. उसके बाद वर्ष 2002 में नायब सैनी अंबाला बीजेपी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री बने थे.. 2005 में नायब सिंह सैनी भाजपा अंबाला युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने.. इसके बाद उन्हें बीजेपी हरियाणा किसान मोर्चा का प्रदेश महामंत्री भी बनाया गया.. साल 2012 में नायब सैनी का प्रमोशन हुआ और उन्हें अंबाला का जिला अध्यक्ष बना दिया गया.. 2014 के विधानसभा चुनाव में नायब सिंह सैनी को नारायणगढ़ से टिकट दिया गया और वह जीतकर विधानसभा पहुंच गए..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- बैंक में चोरी का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

HARYANA:- पत्नी का साथ छूटा, तो पति ने…आगे पढ़िए पूरा मामला

Voice of Panipat

HARYANA:- HighCourt ने मांगा जवाब, बिना बीमा वाहन चलाने वालों पर अब होगी सख्ती

Voice of Panipat