28.2 C
Panipat
June 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

मनोहर लाल ही होंगे Haryana के मुख्यमंत्री, शाम 4 बजे लेंगे CM पद की शपथ

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- हरियाणा में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस्तीफा दे दिया है। मनोहर लाल सायं चार बजे दोबारा शपथ लेंगे। शपथग्रहण समारोह का समय बदल गया है। अब राज्य में भाजपा के साथ जननायक जनता पार्टी से गठबंधन नहीं रहेगा निवर्तमान शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने साफ कर दिया है कि मनोहर लाल ही दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। मनोहर लाल तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गठबंधन की सरकार का इस्तीफा सिर्फ जजपा से गठबंधन खत्म करने के लिए दिया गया है।

वहीं, दुष्यंत चौटाला दिल्ली में हैं। उनके साथ चार ही विधायक हैं। उन्होंने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी लेकिन उन्हें गठबंधन बनाए रखने के लिए कोई इशारा नहीं मिला। दुष्यंत राजग गठबंधन के घटक दल के नेता होने के नाते लोकसभा चुनाव में हरियाणा की दो सीटों पर दावा पेश कर रहे थे। भाजपा ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि पार्टी हरियाणा में सभी 10 सीटों पर कमल के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा ने विधायक दल की बैठक चंडीगढ़ में बुलाई है। बैठक में मनोहर लाल केंद्रीय पर्यवेक्षकों अर्जुन मुंडा और तरुण चुघ की उपस्थिति में दोबारा भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाएंगे। अभी यह देखना है कि मनोहर लाल अकेले शपथ लेंगे या फिर रणजीत सिंह चौटाला सहित दो उपमुख्यमंत्री के रूप में एक और विधायक शपथ लेंगे। दोनों केंद्रीय पर्यवेक्षक हरियाणा स्थित राजनिवास में पहुंच चुके हैं। यही सभी भाजपा विधायक और निर्दलीय विधायक उपस्थित हैं। रामकुमार गौतम सहित पांच जजपा विधायक चंडीगढ़ में हैं और भाजपा के संपर्क में हैं। ऐसा माना जा रहा है कि मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा की नई सरकार में 41 भाजपा, छह निर्दलीय और पांच जजपा विधायकों को समर्थन रहेगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

केन्द्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा – गृह मंत्री अनिल विज

Voice of Panipat

केंद्र सरकार ने दी मंजूरी ,कार्यस्थलों पर कर्मचारियों के परिवार को भी लगेगी वैक्सीन

Voice of Panipat

MP में अंतर्राज्यीय बसों की आवाजाही पर अब 15 जून तक बैन, इन 4 राज्यों पर रहेगी रोक

Voice of Panipat