30.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana CrimeIndia CrimesLatest NewsPanipat Crime

मां ने प्रेमी के साथ रहने के लिए अपने ही बच्चों के लिए बना डाला प्लान, मां की ममता पर खड़े हुए सवाल

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा के सोनीपत से खबर सामने आई है.. सोनीपत में महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने 2 बच्चों का गला दबाकर हत्या कर दी.. अपने ही दोनों बच्चों के शवों को खेतों में फेंक दिया.. महिला ने 2 दिन पहले पुलिस को बच्चों के अपहरण होने का झूठा मामला दर्ज करवाया था.. पुलिस को जांच में गड़बड़ी लगी तो सख्ती से पूछताछ की गई.. इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ.. पुलिस महिला के प्रेमी से पूछताछ करने पहुंची तो वह छत से नीचे कूद गया.. और वह घायल हो गया.. उसे अस्पताल मे भर्ती कराया गया.. पुलिस ने महिला से गहनता से पूछताछ की तो महिला ने बताया कि उसने बच्चों को सिर्फ इसलिए मारा, क्योंकि वह अपने तलाकशुदा पति को उनकी कस्टडी नहीं देना चाहती थी..

स्कूल के बाद अपहरण की कहानी बनाई

सोनीपत की आदर्श नगर की रहने वाली रूबी का 7 साल पहले अपने पति से तलाक हो गया था.. वह अपने बेटे के साथ रहती थी.. रुबी ने सिविल लाइन थाना सोनीपत पुलिस को बताया कि 21 फरवरी को उसने अपने दोनों बेटों वंश व यश को मुखी अस्पताल के पास राजकीय स्कूल में छोड़ा था.. इसके बाद वह अपने काम पर चली गई.. डेली दोनों बच्चे स्कूल से छुट्टी के बाद अपने आप ही घर आ जाते थे.. वह 21 फरवरी को काम से घर लौटी तो उसके दोनों बच्चे घर पर नहीं मिले.. स्कूल में मैडम के पास फोन किया तो मैडम ने कहा कि वे तो स्कूल से छुट्टी होने के बाद यहां से जा चुके हैं.. हमने उन्हें स्कूल की छुट्टी के बाद नही देखा.. उसने सभी रिश्तेदारों मे भी पता किया, लेकिन उनके बारे मे कुछ पता नही चला.. रुबी ने बताया कि उसे शक है कि किसी ने उसके बच्चों का अपहरण किया है.. पुलिस ने रुबी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 365 के तहत केस दर्ज किया था..  

पुलिस ने रुबी के बारे में जानकारी जुटाई तो सामने आया कि उसका नितिन नाम के युवक के साथ प्रेम प्रसंग है.. इसके बाद पुलिस ने दोनों की कॉल डिटेल खंगाली और अन्य जानकारी भी जुटाई.. पुलिस ने दोनों बच्चों के संदिग्ध हालात में लापता होने के बाद छानबीन शुरू की.. सोनीपत एंटी गैंगस्टर यूनिट क्राइम ब्रांच सेक्टर-7 की टीम ने महिला रुबी व उसके प्रेमी से सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया..

 दोनों ने मिलकर मासूम बच्चों की हत्या कर दी.. और उनके शव को खेतों मे फैक दिया.. लिस ने उनकी निशानदेही पर दोनों बच्चों के शवों को बरामद कर लिया है। पुलिस मामले में अब आगे की कार्रवाई कर रही है..

पुलिस को पता चला कि रुबी पति और उसके घर वालों से नफरत करती थी.. रूबी का पति राहुल दोनों बच्चों को लेने के लिए प्रयास कर रहा था, लेकिन रुबी उसे बच्चों को देने को तैयार नहीं थी.. ऊपर से वह युवक नितिन के प्रेम में फंस गई थी.. उसने निर्णय किया कि बच्चे किसी भी सूरत में पति राहुल को नहीं देगी.. फिर उसने अपने प्रमी के साथ मिलकर बच्चों को मार डाला.. रुबी के पति राहुल ने बताया कि अपने प्रेमी के साथ शादी करने के लिए उसके दोनों बेटों की हत्या की गई है.. पति ने बताया कि स्कूल से पढ़ने के दौरान उठाकर उन्हें बागपत ले जाया गया। उसकी 2012 में रुबी के साथ शादी हुई थी.. इसके बाद तलाक हो गया। दोनों बच्चे अपनी मां के साथ थे..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, हर जिले में होगा साइबर क्राइम थाना

Voice of Panipat

रेवाड़ी डाकघर में रिटायर्ड हेडमास्टर के बैग से 74 हजार चोरी, ब्लेड से काटा बैग!

Voice of Panipat

हरियाणा कांग्रेस की पहली लिस्ट में 5 नामों की चर्चा

Voice of Panipat