28 C
Panipat
April 22, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

हरियाणा के मुख्यमंत्री पढ़ाएंगे ब्यूरोक्रेट्स को  कर्मयोग का पाठ

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज करनाल के मधुबन पुलिस कॉम्प्लेक्स में ब्यूरोक्रेट्स को कर्मयोग का पाठ पढ़ाएंगे.. मिशन कर्मयोगी हरियाणा नाम से शुरू हुई पहल के तहत स्पेशल कैंप लगाया गया है.. इसमें सभी IAS-IPS अफसरों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं.. कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश के सभी 3 लाख अधिकारी-कर्मचारियों को उनकी भूमिकाओं में और अधिक नागरिक-केंद्रित तथा नैतिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए तैयार करना है। अफसरों को कर्मयोग का पाठ पढ़ाने के लिए नैतिकता शिविर को 2 समूहों में बांटा गया है..

 31 जनवरी के अलावा 6फरवरी को पंचकूला में भी शिविर लगाया जाएगा.. इन शिविरों में राज्य सरकार के सभी IAS,IPS, IFS अन्य सेवाओं और HCS अधिकारियों के लिए एक विशेष रखा गया है…

मुख्य संजिव कौशल ने बताया कि शिविर में अपने विचार रखने के लिए प्रतिष्ठत गणमान्य व्यक्तियों और विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है। मिशन कर्मयोगी हरियाणा कार्यक्रम के तहत कार्यस्थल नैतिकता, निष्ठा और चुनौतियां तथा प्रलोभनों और प्रतिकूल परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की संस्कृति विकसित करने के महत्व पर बल दिया जाएगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

13 साल की नाबालिग युवती की पीटकर हत्या के मामले में हुआ पर्दाफाश

Voice of Panipat

HARYANA में पुराने रेट पर होगी जमीनों की रजिस्ट्री

Voice of Panipat

अशोक तंवर ने आम आदमी पार्टी से दिया इस्तीफा

Voice of Panipat