September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

खाटू श्याम के लिए चलाई जा रही है 8 स्पेशल ट्रेनें

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- राजस्थान के सीकर जिले में स्थित श्री खाटू श्याम जी में जाने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे की तरफ से जयपुर-नारनौल-जयपुर और रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है..ये ट्रेनें जनवरी में 8 दिन चलेंगी.. वहीं दूसरी तरफ रैक की कमी के कारण फुलेरा–रेवाड़ी–मदार ट्रेन को आज यानी 28 दिसंबर को रद्द किया गया है..

1.गाड़ी संख्या 09633, जयपुर-नारनौल ट्रेन 6, 13, 20, 25, 26 और 27 जनवरी को (6 ट्रिप) जयपुर से 10.40 बजे रवाना होकर 14.05 बजे नारनौल पहुंचेगी.. इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09634, नारनौल-जयपुर स्पेशल ट्रेन 6, 13, 20, 25, 26, 27 जनवरी को (6 ट्रिप) नारनौल से 14.30 बजे रवाना होकर 18.30 बजे जयपुर पहुंचेगी.. यह ट्रेन ढेहर का बालाजी, नींन्दड़ बनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला व निजामपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी..

2.गाड़ी संख्या 09637, रेवाड़ी-रींगस स्पेशल ट्रेन 6, 7, 13, 14, 20, 21, 25, 26, 27, 28 जनवरी को (10 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.40 बजे रवाना होकर 14.40 बजे रींगस पहुंचेगी.. इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09638, रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन 6, 7, 13, 14, 20, 21, 25, 26, 27, 28 जनवरी को (10 ट्रिप) रींगस से 15.00 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी.. यह ट्रेन मार्ग में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिंग जांच गिरोह का किया पर्दाफाश, 35 हजार समेत 3 सदस्य काबू

Voice of Panipat

PANIPAT:- शुगर मिल में की गई हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना, डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने की कार्यक्रम में शिरकत

Voice of Panipat

HARYANA में बाढ़ का कहर विपक्ष बोले समय रहते नहीं किेए प्रयास

Voice of Panipat