August 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimeIndia CrimesLatest NewsPanipat Crime

पानीपत के होटल के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो….

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत शहर के एक होटल में उस वक्त सनसनी मच गई जब पानीपत के पानीपत की बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित स्काई होटल के कमरे में एक व्यक्ति का शव मिला..आपको बता दे कि व्यक्ति ने एक दिन पहले ही रेस्ट के लिए कमरा लिया था… बता दे की आज सुबह जब होटल के कर्मचारियों ने उसके फोन पर एक के बाद एक कई फोन किए, तो कोई जवाब नहीं मिला.. इसके कई देर बाद फिर से कर्मचारियों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, तब भी कोई जवाब नहीं मिला.. फिर होटल के कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई.. दरवाजे को चेक किया तो वह खुला था.. अंदर गए तो देखा कि वह बेड पर पर अचेत पड़ा हुआ था.. मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की तो व्यक्ति मृत मिला.. मौके से सभी आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव को सिविल अस्पताल भिजवाया.. जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है..

पुलिस जांच में मृतक की पहचान ओमप्रकाश आसाराम भूतड़ा(51) निवासी जिला पुणा महाराष्ट्र के रूप में हुई है.. यहां उसने होटल में कमरा लिया.. उसे कमरा नंबर 102 मिला था। कमरा लेते वक्त उसने कहा था कि वह मंगलवार सुबह 9 बजे खाली कर देगा.. लेकिन सुबह 9 से 11 बजे तक न उसके फोन पर कोई बात हुई और न ही उसने कोई खाने की चीज ऑर्डर की.. वह अपने बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था प्रारंभिक जांच में हार्ट फेल होने की वजह से उसकी मौत होने की संभावना जताई जा रही है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

त्योहार के सीजन में फिर बढ़े सोने चांदी के दाम, पढिये इनकी कीमत

Voice of Panipat

अवैध देशी पिस्तोल सहित युवक काबू, आरोपी पर पहले भी 2 मामले दर्ज

Voice of Panipat

जरूरत से ज्यादा Vitamin बन सकता है आपके लिए हानिकारक, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat