43.8 C
Panipat
June 8, 2025
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWSWEATHER

HARYANA के 7 शहरों में हो रही है झमाझम बारिश

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है.. सुबह से ही सूबे के 7 जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है.. करनाल के साथ ही कैथल में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो चुकी है.. मौसम विभाग ने हरियाणा के 35 शहरों में बारिश के आसार जताए हैं.. इनमें से 11 शहरों के लिए वॉर्निंग जारी की गई है.. गरज चमक के साथ 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है.. मौसम में इस बदलाव से आज और 17 अक्टूबर को राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे..

मौसम विभाग ने हिसार, जींद, कैथल, नीलोखेड़ी नरवाना, टोहाना, कलायत, थानेसर, गुहला, पेहोवा, अंबाला में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं की संभावना जताई है.. इसके अलावा हांसी, आदमपुर, नारनौंद, नाथूसरी चोपटा, ऐलनाबाद, फतेहाबाद, रानिया, घरौंडा, करनाल, इंद्री, रादौर, गोहाना, जुलाना, इसराना, सफीदों, पानीपत, असंध, कैथल, सिरसा, कलायत, रतिया, डबवाली, थानेसर, पेहोवा, शाहाबाद, बराडा, जगाधरी हल्की बारिश के आसार हैं। इन जिलों में 30-40 KMPH से हवाएं चलेंगी..

वहीं सिरसा में बूंदाबांदी के साथ हवाएं चल रही हैं। हिसार में भी ऐसे ही हालात बने हुए हैं.. चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है.. फतेहाबाद में भी बारिश शुरू हो गई है.. तेज हवाओं के कारण शहरों में बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई है..

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हरियाणा में 18 अक्टूबर से उत्तर पश्चिमी हवाएं फिर से चलेंगी। जिससे तापमान में गिरावट आएगी। इधर चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि मौसम में इस बदलाव से रात के तापमान में गिरावट आने से लोगों को ठंड का एहसास होगा..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA में सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, CM सैनी ने ग्रेच्युटी की रकम 5 लाख बढ़ाई

Voice of Panipat

साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए ASP पूजा वशिष्ट ने विद्यार्थियों व बच्चों को किया जागरूक

Voice of Panipat

अंतर जिला वाहन चोर गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, कार चोरी की चार वारदातों का खुलासा

Voice of Panipat