September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

बिजली निगम के ऑफिस में CM फ्लाइंग की रेड

वायस ऑफ पानीपत (ब्यूरो):- हरियाणा के रेवाड़ी शहर स्थित बिजली निगम के सब अर्बन और एसई दफ्तर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता (CM फ्लाइंग) की टीम द्वारा छापेमारी की गई.. सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई से बिजली निगम के दफ्तर में हड़कंप मच गया.. जांच के दौरान अलग-अलग अधिकारियों के कार्यालय में कुल 13 कर्मचारी गैर हाजिर मिलने के साथ ही करीब 10 शिकायतें भी पेंडिंग मिली हैं..

सूचना के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ-1 जतिन कुमार के नेतृत्व में सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर सतेन्द्र सिंह और उनकी टीम के एएसआई सचिन कुमार, हेड कॉन्स्टेबल अजय कुमार, सुनील कुमार के साथ बिजली निगम के दफ्तर में छापा मारा गया..

सीएम फ्लाइंग की रेड के बाद बिजली निगम के दफ्तर में हड़कंप मच गया.. सीएम फ्लाइंग ने जब अलग-अलग एसडीओ और अन्य अधिकारियों के कार्यालय में जाकर हाजिरी रजिस्टर चेक किए तो 13 कर्मचारी गायब मिले। इनमें कुल 81 कर्मचारी हैं। एक ऑफिस में सभी 16 कर्मचारी और अधिकारी हाजिर पाए गए है। इसके साथ ही एक कार्यालय में करीब आम जन की 10 शिकायतें भी पेंडिंग मिली हैं। सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट बनाकर आगामी कार्रवाई के लिए मुख्यालय को भेजी गई है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

17 जुलाई को पीएम मोदी कर सकते है चंडीगढ़ दौरा, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां !

Voice of Panipat

हरियाणा के इस जिले से अलीगढ़ के लिए शुरू हुई बस सेवा, देखें समय और रूट

Sahab Ram

देश के कई राज्यों में भारी बारिश की अलर्ट, जानें- कैसा रहेगा मौसम

Voice of Panipat