30.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipat

BREAKING:- भारी बरसात के कारण पानीपत के 7 गांव डूबे

वायस ऑफ पानीपत (सोनम):- हरियाणा में आज सुबह से हो रही बारिश के कारण कई गांवों व शहर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। जिससे लोगों को भी बहुत परेशानों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं कल 17 गांवों में यमुना नदी का पानी घुस गया, जिससे 7 गांव पूरी तरह डूब चुके हैं। इनका संपर्क भी टूट गया है। प्रशासन ने गांवों में नाव भेजी है। लोगों को गांवों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

*इन 7 जिलों के गांवों में भरा पानी*
अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कुरूक्षेत्र, कैथल, पंचकूला और पानीपत के 239 गांव ऐसे है। जिनमें अभी भी पानी भरा हुआ है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने मोर्चा संभाल रखा है। और लोगों को राहत पहुंचाने में लगी है। अंबाला और पानीपत में हालातों को काबू करने के लिए केंद्र सरकार की और से मदद की जा रही है। सीएम मनोहर लाल खट्टर भी आज अंबाला और पानीपत जिलों का दौरा करने वाले है।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम साफ होने की कोई उम्मीद नहीं है। अभी कुछ दिन ऐसे ही रुक-रुककर बरसात का सिलसिला जारी रहेगा। ऐसे में लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है। तापमान में 5 से 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। अभी अधिकतम तापमान 29 डिग्री है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- लोकसभा की 5 सीटें गंवाने पर BJP ने बदले जिला अध्यक्ष और प्रभारी, देखिए List

Voice of Panipat

हरियाणा में HPSC एग्जाम का RESULT घोषित, 87 हजार युवाओं में से 1706 हुए पास

Voice of Panipat

Haryana में Group-C एग्जाम का शेड्यूल हुआ जारी

Voice of Panipat