September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest NewsWEATHER

HARYANA मे बिपरजॉय तूफान की एंट्री, कई शहरो मे येलो-ऑऱेंज अलर्ट

वायस ऑफ पानीपत (सोनम):- राजस्थान, गुजरात के बाद हरियाणा में बिपरजॉय की एंट्री हो गई। रविवार देर रात चक्रवात के कारण मौसम बदल गया। जिसके बाद 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलीं। अच्छी बात यह रही कि हवाओं से किसी प्रकार के नुकसान होने की कोई सूचना अभी तक नहीं मिली है।

चंडीगढ़ मौसम विभाग ने आज भी अंबाला सहित 6 शहरों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा है। इनमें कैथल, थानेसर, गुहला, पेहोवा, शाहाबाद, अंबाला शहर शामिल हैं। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि यहां गरज-चमक के साथ 60 किलोमीटर रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

इन शहरों के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार बिपरजॉय का आंशिक असर दूसरे शहरों में भी दिखाई देगा, इसलिए वहां के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें कैथल, करनाल, नीलोखेड़ी, थानेसर, पेहोवा, शाहाबाद, अंबाला, बराड़ा, नारायणगढ़, पंचकूला शामिल हैं। यहां 40 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार के साथ हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है। अन्य जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Google भेज रहा है इन यूजर्स को रिमाइंडर,कहीं बंद ना हो जाए आपका भी Gmail अकाउंट

Voice of Panipat

हरियाणा में लापरवाही बरतने पर XEN पर बड़ा एक्शन, तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृति देने के आदेश

Sahab Ram

बासी रोटी खाने के गुण देखकर हो जाएंगे हैरान..

Voice of Panipat